1. Home
  2. ख़बरें

स्वरोजगार से जुड़ रही हसनगंज की महिलाएं

बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड के ढेरु वा पंचायत में महिलाएं समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही है। ऐसी महिलाएं सत्तू, बेसन तैयार कर अच्छी आमदनी कर रही है। पंचायत के पाड़ा गांव में 12 महिलाओं ने महिला किसान हित समूह बनाकर चना व मक्का का सत्तू, बेसन बनाकर ग्रामीण क्षेत्र सहित बाजारों में आपूर्ति कर रही है। इससे आसपास की महिलाओं में भी स्वरोजगार की चाह बढ़ रही है। समूह अध्यक्ष छवि देवी, सचिव कल्पना देवी, लैला देवी, विद्यावती देवी, विशाखा देवी आदि महिलाओं ने बताया कि मजदूरी से भरण पोषण नही होने से घर के पुरु ष वर्ग दिल्ली, पंजाब दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं।

बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड के ढेरु वा पंचायत में महिलाएं समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही है। ऐसी महिलाएं सत्तू, बेसन तैयार कर अच्छी आमदनी कर रही है। पंचायत के पाड़ा गांव में 12 महिलाओं ने महिला किसान हित समूह बनाकर चना व मक्का का सत्तू, बेसन बनाकर ग्रामीण क्षेत्र सहित बाजारों में आपूर्ति कर रही है। इससे आसपास की महिलाओं में भी स्वरोजगार की चाह बढ़ रही है। समूह अध्यक्ष छवि देवी, सचिव कल्पना देवी, लैला देवी, विद्यावती देवी, विशाखा देवी आदि महिलाओं ने बताया कि मजदूरी से भरण पोषण नही होने से घर के पुरु ष वर्ग दिल्ली, पंजाब दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं। परिवार के बुजुर्गों के सलाह पर घर में ही रोजगार करने के विचार पर उन लोगों ने समूह गठित कर यह कार्य शुरु  किया है। इससे खुशहाल जीवन के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है।

आत्मा के निदेशक शशिकांत झा ने कहा कि आत्मा द्वारा कई समूह बनाए गए हैं। इसमें हसनगंज के पाड़ा गांव में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सत्तू, बेसन बनाने के लिये प्रेरित किया गया। अभी इसकी शुरु आत है, ऐसी महिलाओं को और प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला पार्षद कुमार कुलजीत उर्फ ¨पटू सिंह ने कहा कि महिलाओं द्वारा स्वरोजगार की दिशा में की जा रही सुखद संकेत है। हर क्षेत्न में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। ग्रामीण विजय ठाकुर व दीपचंद मंडल का कहना है कि महिलाओं की रंग ला रही है। इससे आसपास की महिलाओं में भी स्वरोजगार की चाहत बढ़ी है। 

English Summary: Hassanganj women joining self employment Published on: 27 August 2017, 11:23 PM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News