1. Home
  2. ख़बरें

74th Republic Day 2023 Parade: पहली बार परेड में अग्निवीर शामिल, महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हो गई है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां दिखाई जा रही हैं. दरअसल इस बार की झांकियां देश में सबसे खास है.

लोकेश निरवाल
परेड में आत्मनिर्भर भारत का दिखा दम
परेड में आत्मनिर्भर भारत का दिखा दम

देशभर में आज 74 वां गणतंत्र दिवस बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में इंडिया गेट पर झंडा फहराया और देशवासियों को 74 वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

आपको बता दें कि इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह (republic day celebration) में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. गणतंत्र दिवस पर देश के विभिन्न राज्य देश की आन-बान और शान की बेहतरीन झांकियां को दिखाते हैं. इन झांकियों की मदद से सभी राज्य अपने संस्कृति को दिखाने की कोशिश करते हैं. बताया जा रहा है कि इस बार के गणतंत्र दिवस पर कुल 23 झांकियां निकाली जाएंगी. जिसमें सबसे खास बात यह है कि देश में पहली बार परेड में नवनियुक्त अग्निवीर अपने कौशल की झांकियां के साथ शामिल हुए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंची.

अग्निवीर
परेड में पहली बार देश के अग्निवीर शामिल

पहली बार शामिल हुए परेड में अग्निवीर

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार देश के अग्निवीर को शामिल किया गया है, जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. बता दें कि इस टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरूष अग्निवीर मौजूद रहे. परेड इतनी उत्साह और जोश से भरी रही कि परेड में आत्मनिर्भर भारत का दम दिखाई दिया.  

त्रिपुरा
त्रिपुरा की झांकी

परेड में महिला सशक्तिकरण की झलक

गणतंत्र दिवस परेड में महिला सशक्तिकरण की झलक भी देखी गई. जिसमें कई राज्यों ने 'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित बेहतरीन झांकियां निकाली जिसमें सबसे अच्छी त्रिपुरा की झांकी रही. त्रिपुरा की झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को को बेहद खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया. 

परेड में महिला सशक्तिकरण की झलक
परेड में महिला सशक्तिकरण की झलक
English Summary: 74th Republic Day 2023 Parade Agniveer included in the parade for the first time, a glimpse of women empowerment Published on: 26 January 2023, 01:00 PM IST

Like this article?

Hey! I am लोकेश निरवाल . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News