1. Home
  2. मशीनरी

Top 5 Mahindra Tractors: खेती के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर, जानें फीचर्स, ताकत और कीमत

Best Mahindra Tractors: अगर आप भी खेती के लिए एक मजबूत, भरोसेमंद और हाईटेक ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो महिंद्रा के ये टॉप 5 ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. ये ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन और बेहतरीन लोडिंग क्षमता के साथ आते हैं, साथ ही, हर किस्म की खेती, उपकरण संचालन और ट्रॉली कार्य में भी कुशल हैं.

मोहित नागर
Mahindra Tractors
Top 5 Mahindra Tractors: खेती के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर (AI Generated Picture)

Top 5 Mahindra Tractors For Agriculture:  खेती के काम में ट्रैक्टर का उपयोग अब एक जरूरत बन चुका है और जब बात बेहतरीन परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और किफायती दाम की हो तो किसानों का भरोसा सबसे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टरों पर जाता है. दशकों से महिंद्रा कंपनी भारतीय किसानों की जरूरतों को समझते हुए ट्रैक्टर बना रही है, जो हर मौसम और हर खेत के लिए उपयुक्त साबित होते हैं. आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर की जानकारी देंगे, जो न सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, बल्कि खेती को आसान और फायदे का सौदा भी बनाते हैं.

1. महिंद्रा जीवो 245 DI ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 DI एक मिनी ट्रैक्टर है जो छोटे किसानों और बागवानी के लिए उपयुक्त है. इसमें 1366 CC का 2 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 24 HP की ताकत और 81 NM टॉर्क जनरेट करता है.

  • PTO पावर: 22 HP
  • आरपीएम: 2300
  • लोडिंग क्षमता: 750 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 4WD
  • कीमत: 5.30 लाख से 5.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 5 साल

यह ट्रैक्टर बागवानी, छोटे खेतों में जुताई और इंटर-क्रॉप खेती के लिए परफेक्ट विकल्प है.

2. महिंद्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर

महिंद्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर मीडियम और बड़े किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसमें 2979 CC का 4 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है जो 47 HP की ताकत देता है.

  • PTO पावर: 42 HP
  • आरपीएम: 2000
  • लोडिंग क्षमता: 1480 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • कीमत: 6.90 लाख से 7.27 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 6 साल

यह ट्रैक्टर खेती के हर काम में उपयोगी है, जैसे जुताई, बुवाई, और ट्रॉली खींचना.

3. महिंद्रा 275 DI TU SP PLUS ट्रैक्टर

महिंद्रा 275 DI TU SP PLUS ट्रैक्टर मध्यम वर्ग के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें 2235 CC का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 39 HP की ताकत और 135 NM टॉर्क देता है.

  • PTO पावर: 34 HP
  • आरपीएम: 2200
  • लोडिंग क्षमता: 1500 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • कीमत: 5.80 लाख से 6.00 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 6 साल

महिंद्रा 275 DI TU SP PLUS ट्रैक्टर हर मौसम और फसल के लिए मजबूत और टिकाऊ विकल्प है.

4. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i ट्रैक्टर

बड़ी खेती और भारी उपकरण चलाने के लिए महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i शानदार ट्रैक्टर है. इसमें 3531 CC का 4 सिलेंडर इंजन है जो 57 HP की ताकत और 213 NM टॉर्क देता है.

  • PTO पावर: 50.3 HP
  • आरपीएम: 2100
  • लोडिंग क्षमता: 2200 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • कीमत: 8.75 लाख से 8.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 2 साल

यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, थ्रेशर और रोटावेटर जैसे भारी उपकरणों के लिए आदर्श है.

5. महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर

महिंद्रा की नई OJA सीरीज का यह ट्रैक्टर हाईटेक फीचर्स और दमदार इंजन के साथ आता है. इसमें 3 सिलेंडर इंजन है जो 40 HP की ताकत और 133 NM टॉर्क देता है.

  • PTO पावर: 34.8 HP
  • आरपीएम: 2500
  • लोडिंग क्षमता: 950 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 4WD
  • कीमत: 7.35 लाख से 7.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 6 साल

महिंद्रा ओजा 3140 मॉडर्न खेती के लिए बनाया गया ट्रैक्टर है, जो नई तकनीक और हाई परफॉर्मेंस के साथ आता है.

English Summary: top 5 mahindra tractors for farming in india 2025 Published on: 16 May 2025, 11:53 AM IST

Like this article?

Hey! I am मोहित नागर. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News