1. Home
  2. मशीनरी

Top 5 Mahindra YUVO Tractors: किसानों के लिए 5 सबसे दमदार महिंद्रा युवो ट्रैक्टर्स, जानिए फीचर्स और कीमत!

महिंद्रा युवो ट्रैक्टर सीरीज भारतीय किसानों की पसंदीदा है, जो दमदार इंजन, बेहतरीन माइलेज और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आती है. आइए युवो सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टरों की कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस जानें.

मोहित नागर
Mahindra YUVO Tractors
Mahindra YUVO Tractors: किसानों के लिए 5 सबसे दमदार महिंद्रा युवो ट्रैक्टर्स

Mahindra YUVO Tractors: भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर सेगमेंट में जबरदस्त दबदबा है. खासकर खेती-किसानी में महिंद्रा ट्रैक्टरों को किसानों की पहली पसंद माना जाता है. कंपनी की युवो सीरीज में आने वाले ट्रैक्टर न सिर्फ पावरफुल होते हैं, बल्कि माइलेज और आधुनिक फीचर्स में भी बेजोड़ हैं. ये ट्रैक्टर खेती के लगभग हर काम को आसानी से निपटाने की ताकत रखते हैं. अगर आप भी महिंद्रा का YUVO ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन कई मॉडल्स को देखकर उलझन में हैं तो चिंता की बात नहीं है. आज हम आपके लिए लाए हैं Mahindra YUVO सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर्स की पूरी जानकारी लेकर आए हैं.

1. महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर (Mahindra YUVO 585 MAT Tractor)

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर उन किसानों के लिए बेस्ट है जिन्हें ज्यादा पावर और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए.

  • इंजन: 2979 CC, 4-सिलेंडर, वॉटर कूल्ड
  • पावर: 49 HP
  • टॉर्क: 197 NM
  • PTO पावर: 45.4 HP
  • गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 3/12 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • हाइड्रोलिक क्षमता: 1700 किलोग्राम
  • कीमत: 7.60 लाख से 7.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 2 साल

2. महिंद्रा 585 युवो टेक प्लस 4WD ट्रैक्टर (Mahindra 585 YUVO TECH+ 4WD Tractor)

अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो हर मौसम और हर इलाके में आसानी से काम करे, तो यह महिंद्रा 585 युवो टेक प्लस 4WD ट्रैक्टर आपके लिए एकदम सही है.

  • इंजन: 2980 CC, 4-सिलेंडर, पैरेलल कूलिंग
  • पावर: 49 HP
  • टॉर्क: 197 NM
  • PTO पावर: 45 HP
  • RPM: 2100
  • गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 4WD
  • हाइड्रोलिक क्षमता: 1700 किलोग्राम
  • कीमत: 7.75 लाख से 8.05 लाख रुपए
  • वारंटी: 6 साल

3. महिंद्रा 475 युवो टेक प्लस 4WD ट्रैक्टर (Mahindra 475 YUVO TECH+ 4WD Tractor)

महिंद्रा 475 युवो टेक प्लस 4WD ट्रैक्टर मध्यम वर्ग के किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो पावर और बजट के बीच संतुलन चाहते हैं.

  • इंजन: 4 सिलेंडर, पैरेलल कूलिंग
  • पावर: 44 HP
  • टॉर्क: 185 NM
  • PTO पावर: 40.5 HP
  • RPM: 2000
  • गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 4WD
  • हाइड्रोलिक क्षमता: 1700 किलोग्राम
  • कीमत: 6.85 लाख से 7.15 लाख रुपए
  • वारंटी: 6 साल

4. महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra YUVO 575 DI Tractor)

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर उन किसानों के लिए आदर्श है जिन्हें सामान्य खेती के लिए भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर चाहिए.

  • इंजन: 2979 CC, 4-सिलेंडर, लिक्विड कूलिंग
  • पावर: 45 HP
  • टॉर्क: 178.68 NM
  • PTO पावर: 41 HP
  • RPM: 2000
  • गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 2WD
  • हाइड्रोलिक क्षमता: 1500 किलोग्राम
  • कीमत: 6.7 लाख से 7 लाख रुपए
  • वारंटी: 2 साल

5. महिंद्रा 405 युवो टेक प्लस 4WD ट्रैक्टर (Mahindra 405 YUVO TECH+ 4WD Tractor)

महिंद्रा 405 युवो टेक प्लस 4WD ट्रैक्टर छोटे और सीमांत किसानों के लिए परफेक्ट है जो सस्ती कीमत में 4WD और दमदार फीचर्स चाहते हैं.

  • इंजन: 3 सिलेंडर, M-Zip तकनीक
  • पावर: 39 HP
  • टॉर्क: 170 NM
  • PTO पावर: 35.5 HP
  • RPM: 2000
  • गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • ड्राइव टाइप: 4WD
  • हाइड्रोलिक क्षमता: 1700 किलोग्राम
  • कीमत: 6.20 लाख से 6.30 लाख रुपए
  • वारंटी: 6 साल
English Summary: mahindra yuvo tractors top 5 models price specs features in india 2025 Published on: 12 June 2025, 04:59 PM IST

Like this article?

Hey! I am मोहित नागर. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News