
Top 5 Mahindra Novo Tractors: भारत में खेती के लिए ट्रैक्टर एक जरूरी साथी होता है और जब बात आती है भरोसे और ताकत की, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स का नाम सबसे पहले आता है. कंपनी की NOVO ट्रैक्टर सीरीज खासतौर पर उन किसानों के लिए बनाई गई है, जो आधुनिक खेती के साथ किफायती डीजल खपत और शक्तिशाली प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं. महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर्स उन्नत इंजन तकनीक, हाई टॉर्क, बेहतर वजन उठाने की क्षमता और कम ईंधन खपत जैसी खूबियों से भरपूर हैं.
आइए कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें इस सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर्स की पूरी जानकारी, जो किसानों के लिए खेतों में किसी वरदान से कम नहीं हैं.
1. महिंद्रा नोवो 605 DI 4WD V1 ट्रैक्टर
महिंद्रा नोवो 605 DI 4WD V1 ट्रैक्टर, 4 सिलेंडर वाले 3023 सीसी CRDI इंजन के साथ आता है, जो 60 HP की ताकत और 235 NM टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 2100 RPM इंजन स्पीड और 53.9 HP पीटीओ पावर मिलती है.
- हाइड्रोलिक क्षमता: 2700 किलोग्राम
- गियरबॉक्स: 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स / 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स
- ड्राइव: 4WD
- कीमत: 11.65 लाख 12.35 लाख रुपए
- वारंटी: 6 साल
2. महिंद्रा नोवो 655 DI PP 4WD V1 ट्रैक्टर
महिंद्रा नोवो 655 DI PP 4WD V1 ट्रैक्टर, खेती के बड़े कामों के लिए उपयुक्त है. इसमें 4 सिलेंडर वाला CRDI इंजन है, जो 68 HP की ताकत और 277 NM टॉर्क देता है.
- पीटीओ पावर: 58.4 HP
- हाइड्रोलिक क्षमता: 2700 किलोग्राम
- गियरबॉक्स: 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स
- ड्राइव: 4WD
- कीमत: 13.15 लाख से 13.65 लाख रुपए
- वारंटी: 6 साल
3. महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1 ट्रैक्टर
महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1 ट्रैक्टर, नोवो सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल माना जाता है. इसमें Smart Balancer टेक्नोलॉजी वाला इंजन है, जो 73.8 HP पावर और 320 NM टॉर्क पैदा करता है.
- पीटीओ पावर: 64.3 HP
- हाइड्रोलिक क्षमता: 2900 किलोग्राम
- गियरबॉक्स: 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स (Creeper ऑप्शन)
- ड्राइव: 4WD
- कीमत: 14.15 लाख से 14.75 लाख रुपए
- वारंटी: 6 साल
4. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-MS ट्रैक्टर
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-MS ट्रैक्टर, छोटे और मझोले किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें 3192 सीसी का इंजन है, जो 49 HP पावर और 44 HP पीटीओ पावर देता है.
- इंजन: फोर्स कूलिंग तकनीक
- हाइड्रोलिक क्षमता: 2200 किलोग्राम
- गियरबॉक्स: 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
- ड्राइव: 2WD
- कीमत: 6.4 लाख से 7 लाख रुपए
- वारंटी: 2 साल
5. महिंद्रा नोवो 605 DI V1 ट्रैक्टर
महिंद्रा नोवो 605 DI V1 ट्रैक्टर में mBoost टेक्नोलॉजी वाला इंजन है, जो 55 HP पावर और 217 NM टॉर्क देता है.
- पीटीओ पावर: 48.8 HP
- हाइड्रोलिक क्षमता: 2700 किलोग्राम
- गियरबॉक्स: 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स / 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स
- ड्राइव: 2WD
- कीमत: 10.45 लाख से 10.65 लाख रुपए
- वारंटी: 6 साल
Share your comments