1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

ऐसे आदर्श नाश्ते जो आपका सारा दिन बनायेगे ख़ास :

आज कल हम अपने नाश्ते को लेकर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते जिस कारण हमे कई तरह की शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है | क्योंकि सुबह का किया नाश्ता आपको चुस्त-दुरुस्त बनाता है और नयी ऊर्जा का समावेश आपके अंदर करता है जिससे आप शक्तिवर्धक और तंदरुस्त रहते हैं |

आज कल हम अपने नाश्ते को लेकर बिलकुल भी  ध्यान नहीं देते जिस कारण हमे कई तरह की शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है | क्योंकि सुबह  का किया नाश्ता आपको चुस्त-दुरुस्त बनाता है और नयी ऊर्जा का समावेश आपके अंदर करता है जिससे आप शक्तिवर्धक और तंदरुस्त रहते हैं |

कम कैलोरी के हेल्दी नाश्ता के सेवन :

कम कैलोरी का नाश्ता आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है |  मैक्सिकन खाने में वसा और कैलोरी की मात्रा नहीं होती। आप चाहें तो ब्रेकफास्ट बेरिटोज से अपने दिन के खाने की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आप अण्डे की सफेदी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा नहीं होती जो आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह नाश्ता आपको हेल्थी और तंदरुस्त रखता है |

ब्रेकफास्ट शेक का सेवन :

अगर हम सुबह नाश्ता नहीं कर सकते तो शेक का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद होगा | चार आइस क्यूब लीजिए, इसमें जरा सा पानी और दही मिलाइए, फिर इसमें नारियल का दूध मिलाइए। कौन सी चीज किस मात्रा में डालनी है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में यह शेक चाहते हैं। इन तीनों के मिश्रण को 30-40 सेकेण्ड तक ब्लैंड कीजिए। सुबह सवेरे आपके लिए ताजा और पौष्टिक शेक तैयार है

फल का सेवन :

अपना कोई पसंदीदा फल लीजिए और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। उसे तीन चौथाई कप दही, एक कप दूध, एक चम्मच चीनी (अगर डालना चाहें तो) मिलाइए। इस मिश्रण को ब्लैंड कर लीजिए। अगर आप इस मिश्रण को जरा गाढ़ा बनाना चाहते हैं तो इसमें एक केला मिलाया जा सकता है |

अनाज का सेवन :

अगर हम नाश्ते में अनाज का सेवन करते है तो हम सारा दिन ऊर्जा से भरपूर रहते है। एक बड़ी कटोरी में अपना पसंदीदा अनाज लीजिए और उसमें ठण्डा या गर्म दूध मिला लीजिए। यह बनाने में भी आसान है और साथ ही आपके दिन की परफेक्ट शुरुआत भी है। अच्छा रहेगा कि अगर आप आमतौर पर मिलने वाले दूध के स्थान पर सोया या स्किम दूध का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसमें स्ट्राबेरी भी मिला सकते हैं। जिस से इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है |

स्प्राउट्स का सेवन :

इसका सेवन सुबह के नाश्ते में बहुत अच्छा और हल्का माना जाता है। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से अच्छा होता है। इसमें अमीनो एसिड, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप आसानी से घर पर ही अंकुरित कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आप सदैव रोगमुक्त और चुस्त रहेंगे |

ओट्स का सेवन :

ओट्स में बहुत अच्छी मात्रा में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम पाया जाता है। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में घुलनशील फाइबर होते है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ओट्स को आप फलों व मेवों के साथ भी लें सकते है या फिर इसमें मौसमी फलों के साथ सूखे मेवे डालकर भी आप खा सकते हैं।

उपमा या पोहा का सेवन :

उपमा एक मात्र ऐसा नाश्ता है जो सुबह करने मे बड़ों से लेकर बच्चों तक सब को पसंद है। इसको पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें आप इसमें मटर, प्याज, आलू व अपनी पसंद की अन्य सब्जियां डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपको स्वाद और पोषण दोनों मिलेगा। और आपको अच्छी सेहत भी प्रदान होगी |

वेजिटेबल जूस का सेवन :

वेजिटेबल जूस का सेवन आप अपने  नाश्ते में भी कर सकते  है। इसमें  आप टमाटर, पालक, चुकंदर, गाजर और आंवले का इस्तेमाल कर सकते है। वेजिटेबल जूस में बहुत सारे विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते है। साथ ही इसको पीने से बहुत अधिक मात्रा में एंटीओक्सिडेंट आपकी शरीर में पहुंच जाते है। जिस से आपके शरीर को ज्यादा मात्रा में ऊर्जा मिलती है |

अण्डे का सैंडविच का सेवन :

अंडा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है |  इसमें प्रोटीन की बहुत ज्यादा  मात्रा पाई जाती है। इन अण्डों का इस्तेमाल आप ऍग सेण्डविच के लिए भी कर सकते है। अण्डे को काटकर ब्राउन ब्रेड पर रखिए और ऊपर से जरा सा नमक मिला लीजिए। इसके ऊपर जरा सा शहद भी डाल लीजिए। आप चाहें तो थोड़ी मेयोनेज भी मिला सकते हैं।

नाश्ता हमेशा ज्यादा करना चाहिए क्योंकि सुबह का किया नाश्ता आपको सारा दिन भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है दोपहर का खाना जितना हो सके न ज्यादा करे और न ही कम क्योंकि ज्यादा खाने से आपको नींद कहने लग जाती है जिस कारण आपको आलस आता है | और रात का खाना कम खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा खाने से आपके शरीर में मोटापा बढ़ता है क्योंकि हम  खा कर  सो जाते  है|

 

मनीशा शर्मा

English Summary: Such an ideal snack that will make your whole day special: Published on: 10 October 2018, 02:06 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News