1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

कच्चा प्याज़ खाना है सेहत के लिए फायदेमंद

प्याज एक ऐसी वनस्पति है जिसका इस्तेमाल कन्द सब्जियों के रूप में किया जाता है। भारत में महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा प्याज की खेती की जाती है। आप जो भोजन खाते हैं उसमें सलाद के रूप में इसे सबसे ज्यादा खाया जाता है।

किशन

प्याज एक ऐसी वनस्पति है जिसका इस्तेमाल कन्द सब्जियों के रूप में किया जाता है। भारत में महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा प्याज की खेती की जाती है। आप जो भोजन खाते हैं उसमें सलाद के रूप में इसे सबसे ज्यादा खाया जाता है। कच्चा प्याज सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें सल्फर, एमिनो एसिड और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है। वही गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन करने के काफी फायदे हैं। रोजाना एक कच्चा प्याज खाने से कई तरह की बीमारियां जड़ों से खत्म होती है। तो आइए जानते है कि कच्चा प्याज खाने के क्या-क्या फायदें हैः

कच्चे प्याज के फायदेः

1. कैंसर से बचाव

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए रोज़ाना कच्चे प्याज का सेवन करें। इसमें मौजूद सल्फर शरीर से कैंसर के सैल्स को खत्म कर देगा।

2. लू से बचाने में सहायक

गर्मी के मौसम में रोज कच्चा प्याज खाने से लू लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसका सलाद या चटनी के साथ सेवन करें आपको काफी फायदा होगा

3. पेट से संबंधित समस्याए

प्याज का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। फाइबर युक्त प्याज खाने से पेट और कब्ज़ संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।

4. किडनी स्टोन

कई बार ऐसा होता है कि आप गलत खानपान कर लेते है और आपको कई तरह की पेट से जुड़ी समस्या हो जाती हैं. उन्हीं में से एक है पथरी या किडनी स्टोन की समस्या। इससे छुटाकारा पाने के लिए दो चम्मच प्याज का रस पीएं इससे आपको राहत मिलेगी।

5. नकसीर का फूटना

कई बार गर्मी के मौसम के दौरान इस तरह की समस्या आती है। अगर आप रोज एक प्याज खायेंगे तो आपको नकसीर फूटने जैसी समस्या नहीं होती है।

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता

कच्चा प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है. प्याज में कई तरह के तत्व ऐसे होते है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

इसमें मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

English Summary: Eating raw onions is beneficial for health Published on: 12 January 2019, 10:18 AM IST

Like this article?

Hey! I am किशन. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News