1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सरसों का तेल? इन 3 तरीकों से करें शुद्ध-अशुद्ध की पहचान

How to check adulteration in mustard oil: आपकी घर की रसोई में भी क्या सरसों का तेल का इस्तेमाल होता हैं, तो सावधान हो जाए, क्योंकि बाजारों में भारी मात्रा में बेचा जा रहा है मिलावटी सरसों तेल. आइए आगे इस लेख में जानें शुद्ध-अशुद्ध सरसों के तेल के जांच करने के आसान टिप्स..

KJ Staff
mustard oil
मिलावटी सरसों के तेल की पहचान करने के आसान तरीके (Image Source-AI generate)

भारतीय रसोई में खाने बनाने के लिए कई तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में कुछ लोगों कुकिंग करने में सरसों के तेल का अधिक उपयोग करते हैं, लेकिन बढ़ती मिलावट को देखते हुए उनको यह डर सताता है कि आखिर कैसे असली-नकली सरसों तेल की पहचान करें. इस परेशानी के हल है ये घरेलू 5 तरीके जिससे बेहद आसानी से शुद्ध-अशुद्ध सरसों के तेल की कर सकते हैं पहचान.

मिलावटी सरसों तेल ऐसे पहचानें

भारतीय रसोई में रोजाना खाना बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के तेल का इस्तेमाल करती है. यानी की कुछ लोग सरसों के तेल की जगह रिफाइंड तेल से बने व्यंजन खाना पसंद करते हैं, तो कुछ घरों में जैतून का तेल. इसी के चलते बाजारों में खाने के सरसों के तेल में मिलावट अधिक तौर पर की जा रही है, जिससे लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि सरसों के तेल में आमतौर पर सत्यानाशी (आर्जिमोन) का तेल, पाम ऑयल या राइस ब्रान ऑयल जैसी सस्ती चीजों की मिलावट की जाती है, जो सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है. ऐसे में सरसों का तेल खाने वाले लोग इसकी जांच जरुर करें.

सरसों तेल असली-नकली पहचान के 3 घरेलू तरीके 

फ्रीजिंग टेस्ट 

अगर आपके घरों में सरसों का तेल भारी मात्रा में इस्तेमाल होता है, तो आप इस घरेलू टेस्ट से तेल की पहचान कर सकते हैं. फ्रीजिंग टेस्ट इसको करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और इसे 2 से 3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. इसके बाद तेल में अगर मिलावट होती है तो या तो तेल जम जाएगा या फिर उसमें सफेद धब्बे दिखने लगेंगे. यानी की शुद्ध सरसों का तेल पूरी तरह लिक्विड ही रहेगा.

रंग और खुशबू से करें पहचान

भारतीय रसोई में सरसों का तेल वर्षों से इस्तेमाल होता आ रहा है और ऐसे में इस तेल की असली खुशबू और रंग की हर व्यक्ति को पहचान होना बेहद ही लाजमी है, लेकिन फिर भी आप असली-नकली तेल की पहचान नहीं कर पाते हैं, तो घबराएं नहीं. ऐसे में सरसों के तेल की पहचान आप तेल गाढ़ा और गहरे डार्क पीले रंग से और इसकी बहुत तीखी झार वाली खुशबू जिससे नाक में हल्की जलन पैदा कर देती है. यानी अगर आपकी रसोई में रखें सरसों के तेल में ये क्वालिटी है तो इस तेल में कोई मिलावट नहीं है.

हथेली पर रगड़कर पहचानें

सरसों का तेल सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि हाथ और पैरों की मालिश और बालों में भी लगाया जाता है. ऐसे में इस तेल की असली-नकली की पहचान करना बेहद ही आसान होता है. यानी की सरसों के तेल की मिलावट को जांचने के लिए आप इस तेल को अपनी हथेली पर लें और रगड़ें और इसके बाद इस तेल में अगर केमिकल जैसी कोई अलग खुशबू आती है या फिर कोई कृत्रिम रंग हाथों पर छोड़ता है, तो समझ जाए की आप जो सरसों का तेल उपयोग कर रहे हैं वह मिलावटी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Adulterated Mustard Oil Identify Pure Impure 3 Methods Published on: 24 September 2026, 12:54 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News