1. Home
  2. पशुपालन

बहादुर सिंह की हालस्टीन बछिया चुनी गई सर्वोत्तम पशु

पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे चार-दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन आज पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें पशुपालकों ने अपने पशुओं का 6 वर्गों में प्रदर्शन किया। इस पशु प्रदर्शनी में श्री बहादुर सिंह पुत्र श्री तिलक राज सिंह, ग्राम ट्रंजिट कैम्प की हालस्टीन बछिया को सर्वोत्तम पशु चुना गया, जिसे पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. जे. कुमार ने रिबन बांधकर सुशोभित किया। इस पशु प्रदर्शनी में कुल 42 पशु सम्मिलित हुए।

इस प्रदर्शनी में हालस्टीन बछिया वर्ग में श्री बहादुर सिंह की बछिया, गाभिन हालस्टीन गाय वर्ग में शहाबुददीन की गाय, हालस्टीन दुधारू गाय वर्ग में पप्पू कुरैषी की गाय, दुधारू जर्सी गाय वर्ग में अली अकबर की गाय एवं गो-वत्स वर्ग में हरेन्द्र यादव का गो-वत्स प्रथम स्थान पर रहे। साहीवाल गाय वर्ग में किसी पशु को प्रथम स्थान प्राप्त नही हुआ। इस पषु प्रदर्षनी के संयोजक, अधिष्ठाता डा. जी.के. सिंह एवं सह-संयोजक, डा. अवधेश कुमार थे। निर्णायक मण्डल में डा. वी.एस. राजौरा, डा. मृदुला शर्मा एवं डा. डी. कुमार थे | पशु प्रदर्शनी के आयोजन में डा. जे.एल. सिंह, डा. एस.के. सिंह, डा. बी.एन. शाह, डा. आर. के. शर्मा, डा. अनिल यादव एवं डा. डी.वी. सिंह ने सहयोग किया

English Summary: Bahadur Singh's Halsteen Bachiya is the best animal chosen Published on: 08 September 2017, 10:28 IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News