1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

10 बकरियों से शुरू करें बिजनेस, सरकार से मिलेगी मदद और सालाना होगी ₹2 लाख तक की कमाई

Goat Farming Tips: अगर आप गांव में रहते हैं और खेती करने के साथ आप कोई ऐसा व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं, जो कम बजट में आसानी से शुरु किया जा सकें. ऐसे में आपके लिए बकरी पालन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी शुरुआत आप 5 बकरियों से कर सरकारी सब्सिडी का भी फायदा उठा सकते हैं.

KJ Staff
KJ Staff
goat farming
बकरी पालन (Image Source-AI generate)

देशभर के किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और इस दौरान किसानों के साथ गांव में रह रहें लोगों को कमाई के किसी ऐसे जरिए की तलाश रहती है, जिससे जुड़कर अधिक मुनाफा कमाया जा सकें. ऐसे में किसान समेत ग्रामीण लोगों के लिए बकरी पालन एक बेहद ही बेहतरीन करोबार साबित हो सकता है, जिसकी शुरुआत करने के लिए लाखों की लागत भी नहीं आएंगी और आप सिर्फ 5 बकरियों से ही बकरी पालन बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आइए पूरी खबर आगे पढ़ें.

कितने रुपये की लागत से बकरी पालन शुरु करें?

आज के समय में किसानों. पशुपालकों से लेकर ग्रामीण लोगों के लिए बकरी पालन कमाई का एक बेहद ही बड़ा जरिया बन चुका है. इस बिजनेस से जुड़ किसान बड़ा मुनाफा कमा भी रहे हैं. अगर आप भी बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरुआत आप लगभग 25 हजार से 40 हजार रुपये तक से कर सकते हैं और तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

बकरी पालन पर कितना मिलेगा अनुदान?

देश के किसानों से लेकर गांव के ग्रामीण लोगों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजना चला रही है और आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. अभी हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार बकरी पालन के व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है और 50 से 60 प्रतिशत तक अनुदान भी मुहैया करा रही है. अगर आप भी इस सरकारी योजना में शामिल होते हैं, तो इस करोबार को शुरु कर अच्छी कमाई अर्जित कर सकते हैं.

योजना में कैसे करें आवेदन?

छोटे स्तर से लेकर बड़े किसानों तक को सरकार आर्थिक मदद दे रही है, जिसका फायदा लगभग हर राज्य के किसान को मिल रहा है. ऐसे में सरकार किसानों और ग्रामीण लोगों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन करने के लिए बढ़ावा दें रही है, जिसके तहत भारी अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो जल्द ही अपने जिले के पशुपालन विभाग या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर संपर्क करें और अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन से जुड़े कागज और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज को तैयार कर योजना में आवेदन कर सब्सिडी का लाभ उठाएं.

बकरी पालन बिजनेस की शुरूआत पर कितना होगा मुनाफा?

आज के समय में किसानों के लिए पशुपालन उनकी रीढ़ बन चुका है, जिसकी मदद से किसानों काफी मदद मिल रही है और वह अधिक कमाई कर रहें हैं. ऐसे में बकरी पालन बिजनेस भी किसानों की पहली पसंद बन चुका है, जिससे जुड़कर किसान 10 बकरियों के फार्म पर सालाना लगभग ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Start Goat Farming Business 10 Goats Government Subsidy Annual Profit 2 lakh Published on: 19 October 2026, 12:56 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News