1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों को हर महीने मिलते हैं ₹3,000, जानें कौन उठा सकता है इस स्कीम का लाभ

Farmer Pension Scheme: देश के किसानों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि बुढ़ापे में आखिरकार कौन उनका सहारा होगा और कैसे वह इस अवस्था में अपना खर्च उठा सकेंगे. इस परेशानी का हल है ये सरकारी योजना जिसके तहत किसानों को मिलती है 3000 रुपये तक पेंशन. आइए आगे जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
KJ Staff
maandhan yojana
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसान ही है, जो अपने साथ पूरे देश के लिए अनाज उगाता है, लेकिन वह यह बात सोच कर परेशान हो जाता है कि थकते वक्त में वह कैसे अपना पेट भरेगा? ऐसे में किसानों के लिए सरकार लेकर आई है ये कल्याणकारी योजना जिसके तहत किसानों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मुहैया कराई जाएंगी. इस राशि से वे किसान जो बुढ़े हो चुके हैं उनकी थोड़ी आर्थिक सहायता हो जाएगी और उनकी बाकी की जिंदगी सुकून से कट जाएगी. 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना क्या है?

देश में करोड़ों की तादाद में किसान रहते हैं और इसी को देखते हुए केंद्र सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं, लेकिन बढ़ेती उम्र को देखते हुए किसान के मन में यह सवाल जरुर आता है कि कैसे वह इस अवस्था में अपना ख्याल रखेंगे.

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 3,000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन किसानों को मुहैया कराई जाती है, ताकि थकते वक्त में किसान अपना खर्च खुद उठा सकें.

योजना में कितना देना होगा प्रीमियम?

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में इच्छुक है और इस सरकारी योजना में शामिल होना चाहते हैं, तो इस योजना में आप शामिल होने के लिए 18 से 40 साल की उम्र में ही शामिल हो सकते हैं. साथ ही इस सरकारी योजना में शामिल होने के बाद किसानों को उम्र के हिसाब से हर महीने प्रीमियम जमा करना होता है इस प्रकार- अगर आप इस योजना में 18 साल की उम्र में शामिल होते हैं तो आपको  55 रुपये महीने देने होंगे और अगर 40 साल की उम्र के किसान इस सरकारी स्कीम में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें 200  रुपये महीने देना होता है.

वहीं, 20 साल की उम्र में 61 रुपये, 25 साल में 80 रुपये, 30 साल में 105 रुपये और 35 साल में 150 रुपये हर महीने जमा करने होते हैं.

कौन उठा सकता है योजना का फायदा?

अगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में इच्छुक है और शामिल होने की सोच रहे हैं, तो ये पात्रता होना बेहद ही जरुरी है-

  • इस सरकारी योजना का लाभ सीमांत किसान ही उठा सकते हैं.

  • जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है होगी वह किसान भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं.

  • प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में शामिल होने के लिए किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होने के साथ उसका नाम राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड में दर्ज होना भी बेहद ही आवश्यक है.

  • फायदा ऐसे छोटे और सीमांत किसान ले सकते हैं. जिनके पास ज्यादा से ज्यादा 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है. किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए और उसका नाम राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड में दर्ज होना जरूरी है. 

  • इसके अलावा, NPS, EPFO या ESIC से जुड़े लोग और इनकम टैक्स जमा करने वाले किसान इस योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं.

योजना में कैसे करें अप्लाई?

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में अगर आप आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो वह अपने आस-पास यानी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. आवेदक योजना में अप्लाई करने के दौरान ये जरुरी दस्तावेज तैयार कर लें, जिनमें आधार कार्ड, बैंक की पासबुक या कैंसिल्ड चेक और खेत के कागजात जैसे खतौनी या खसरा ये सभी पेपर आपके पास होना बेहद ही आवश्यक है तभी आप इस हर महीने मिलने वाली पेंशन का लाभ उठा सकेंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Maandhan Yojana Eligibility 3000 Monthly Pension Government scheme Published on: 24 September 2026, 04:03 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News