1. Home
  2. खेती-बाड़ी

Wastewater use in agriculture: खेती में करें उपचारित अपशिष्ट जल का प्रयोग, इसके हैं कई फायदे

कृषि में सबसे ज्यादा भूमिगत और सतही जल का उपयोग किया जाता है. चावल और गन्ना जैसी फसलों के उत्पादन में जल का बहुत उपयोग होता हैं. इनकी खेती में बोरवेल-पंपों का उपयोग होता है. जिसके चलते भूमिगत जलस्तर नीचे गिर रहा है. इसको देखते हुए अब खेती में उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग होने लगा है

राशि श्रीवास्तव
खेती में अपशिष्ट जल का उपयोग
खेती में अपशिष्ट जल का उपयोग

भारत एक कृषि प्रधान देश है. भारतीय कृषि मुख्यत: मानसून आधारित है. वर्तमान में कृषि में सिंचाई के नए-नए तरीके खोजे गए हैं. भारत के पानी के उपयोग का लगभग 80% कृषि क्षेत्र में होता है जो कि मुख्यतः सिंचाईकीटनाशक और उर्वरक और पशुधन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. भविष्य के अनुमानों से पता चलता है कि 2050 तक कुल पानी की मांग बढ़कर 1,447 km3 हो जाएगी.

कृषि में सबसे ज्यादा भूमिगत और सतही जल का उपयोग किया जाता है. चावल और गन्ना जैसी फसलों के उत्पादन में जल का बहुत उपयोग होता है. इनकी खेती में बोरवेल-पंपों का उपयोग होता है. जिसके चलते भूमिगत जलस्तर नीचे गिर रहा है. इसको देखते हुए अब खेती में उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग होने लगा है. हमारे घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल (किचन + बाथरूम) के उपचार करने के बाद उपचारित खेती योग्य जल प्राप्त होता है. इसके अलावा नालोंसीवेज पानी को विभिन्न प्लांटों में उपचारित कर इसका उपयोग खेती में होने लगा है. 

उपचारित जल के प्रयोग के फायदे

  • उपचारित जल फसलों की सिंचाई के लिहाज से महत्वपूर्ण हैइससे ताजे पानी की बचत की जा सकेगी.

  • पानी के स्रोतों में पोषक तत्त्व प्रदूषण को रोका जा सकेगा. सीवेज के पोषण मूल्य का सिंचाई में उपयोग किया जा सकेगा.

  • किसानों के लिए भी उपचारित जल अनेक वजहों से फायदेमंद हैयह पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे की किसानों को उर्वरक पर निर्भरता कम हो जाती है. 

  • यह खेत की मिट्टी की उर्वकता भी बढ़ा देता हैजिससे अल्पावधि में फसल की पैदावार में वृद्धि होती है. 

  • चूंकि यह अपशिष्ट जल रहता है तो इससे किसान की लागत में भी कमी आती है. इस तरह से यह किसान और पर्यावरण दोनों के लिए उपयोगी साबित होता है.

  • इसके अलावा जैसे-जैसे शहरीकरण बढ़ेगानगरपालिका अपशिष्ट जल की मात्रा भी बढ़ेगी जिससे सिंचाई के लिए एक बड़ा संसाधन बन जाएगा.

अंतर्राष्ट्रीय जल प्रबंधन संस्थान द्वारा कृषि के लिए विभिन्न शहरों के नगरपालिका अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग की संभावना का अनुमान लगाया गया था. अपशिष्ट जल लगभग 38,254 MLD हैजिसमें से लगभग 31% का उपचार किया जाता है. इस कुल अपशिष्ट जल से लगभग 11,02,935 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने की क्षमता है. 

चारा फसलों और गेंदे जैसे फूलों को उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग करके उगाया जा रहा है. खेती में अपशिष्ट जल से प्रयोग से कई बातें सामने आई. खेती में अपशिष्ट जल के प्रयोग से मिट्टी के भौतिक और रासायनिक गुणों में बदलाव नहीं आता. 

यह भी पढ़ें: कटहल से चमकेगी किसानों की किस्मत, एक बार लगाने पर सालों-साल होगी कमाई

बल्कि अपशिष्ट जल के प्रयोग से मिट्टी में कुल कार्बन और कुछ प्रमुख रासायनिक गुणों में काफी वृद्धि देखी गई है. इसके अलावा पौधों की उत्पादकता में एक महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई जब पौधों को उपचारित अपशिष्ट जल से सिंचित किया गया था. अगर किसानों को सही उपचारित जल मिल जाए तो सूखे क्षेत्रों में भी सिंचाई की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

English Summary: Use treated wastewater in farming, it has many benefits Published on: 30 November 2022, 12:41 PM IST

Like this article?

Hey! I am राशि श्रीवास्तव. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News