1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम? यूपी से लेकर राजस्थान तक चलेंगी तेज हवाएं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी..

Weather News: दिल्ली-NCR में मौसम गर्म बना हुआ है और ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने 14 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने की चेतावनी दी है और बारिश होने की आंशका जताई है, जिससे राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. चलिए आगे जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

KJ Staff
weather
देशभर के मौसम का हाल (Image Source-istockphoto)

राजधानी में बीते दिनों से तेज गर्मी का प्रकोप जारी है और अधिकतम तापमान 35°C से 37°C के बीच रहा. इसके अलावा, गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी उष्ण लहरों को चलना जारी रहा. वहीं, जम्मू-कश्मीर लद्दाख में ठंडा मौसम बना हुआ है और IMD ने पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की पूरी संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?

मार्च के महीने की शुरुआत से ही राजधानी का पारा ऊपर की ओर ही चढ़ रहा है. यानी गर्मी बढ़ने की कगार पर है और तापमान 35°C से 37°C तक जा रहा है. 14 मार्च को भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा, जो करीबन 10 kmph तक की गति से चलती रहेगी. न्यूनतम तापमान लगभग 33°C से 35°C और 17°C से 19°C के बीच रहने की उम्मीद है.

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग IMD ने 14 से 17 मार्च तक कई राज्यों में मौसम बदलने की चेतावना जारी की है कि इन राज्यों हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में और 14 और 15 मार्च को राजस्थान में, गरज और बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन राज्यों के लोगों को चिलमिलाती गर्मी से राहत मिल जाएगी.

वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 12 से 18 मार्च तक पूरे पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 13 से 15 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में, 12 से 15 मार्च तक असम और मेघालय में, और 13 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है.

पहाड़ी इलाकों में अगले चार दिनों कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 14 से 18 मार्च के दौरान, छिटपुट से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की उम्मीद है. IMD ने उत्तराखंड में भी 12 से 14 मार्च के दौरान छिटपुट हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जिसके बाद 15 और 16 मार्च को छिटपुट से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होगी.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 12, 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में, तथा 12 मार्च और 14-16 मार्च के दौरान उत्तराखंड में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी-तूफान आने की आंशका जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Delhi-NCR Heatwave Strong winds are expected from UP to Rajasthan along with warnings snowfall and rain in hilly states Published on: 13 March 2026, 11:38 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News