अप्रैल का आधा माह बीत चुका है. धूप ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. रबी की फसलों की लगभग - लगभग कटाई हो चुकी है और जो फसल बाकी है. वो लगभग पककर तैयार हो चुके है और उनकी कटाई कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर अचानक से मौसम में कोई बदलाव होता है तो वो किसानों के परेशानी का सबब बन जाएगा।अतः मौसम की खबर किसानों के लिए अत्यंत जरुरी हो जाता है ताकि वो मौसम के मुताबिक अपने फसलों की देखभाल कर सकें. तो आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा पूरे देश में मौसम का हाल-
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। एक चक्रवर्ती हवा का क्षेत्र बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवाओं में विकसित हुआ है। साथ ही पश्चिमी असम और इससे सटे मेघालय पर भी एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बन गई है। दक्षिण भारत में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक विंड डिस्कंटीन्यूटी बनी हुई है।
    बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां
पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी बिहार में बादलों की गर्जना के साथ मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में भी गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर भारत में पंजाब में एक-दो जगहों पर प्री-मॉनसून वर्षा देखने को मिली। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क रहा और गर्मी बढ़ गई। मध्य भारत में कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप आज देखने को मिला।
अगले 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां
आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना होने और बौछारें गिरने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में धूल भरी आंधी चलने और बादलों की गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि त्रिपुरा और मणिपुर में मौसम शांत रहेगा। दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक और केरल में गरज के साथ कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
साभार: skymetweather.com
                    
                    
                    
                    
                                                
                                                
                        
                        
                        
                        
                        
Share your comments