1. Home
  2. मौसम

यूपी-बिहार में मौसम का यूटर्न! अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

IMD Weather Update: अप्रैल के महीने में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कल यानी 8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, साथ ही जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की खबरें मिली हैं, जिससे इन इलाकों में तापमान में वृद्धि देखने को मिली.

KJ Staff
weather
यूपी-बिहार में मौसम का यूटर्न

देश में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम ने अपना कहर बरपा रखा है. यानी अप्रैल के महीने में कहां तेज तपती गर्मी से लोग बेहाल हो जाते हैं और कूलर-पंखों की जरुरत पड़ जाती है.वहीं, बिना कूलर-पंखों की हवा के लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 9-11 अप्रैल तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आंशका जताई है. चलिए जानते देशभर में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. आसमान साफ रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C से 32°C और 14°C से 16°C के बीच रहने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा, जिससे मौसम में ठंडक रहेगी और तापमान सामान्य रहेगा. यानी कुल मिलाकर राजधानी का मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिन झमाझम बारिश-बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोगों को अप्रैल के महीने में सर्दी वाले कपड़े पहनने की जरुरत पड़ रही है. मौसम विभाग IMD ने भी आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम खराब होने की संभावना जताई है, जिसके चलते 9-11 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के साथ-साथ छिटपुट गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएँ  30-40 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा तक चलने की आंशका जताई है.

पूर्वी भारत में अगले चार दिनों मौसम बिगड़ने की संभावना

मौसम विभाग IMD ने पूर्वी भारत में 9 से 12 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है, ऐसे में इन इलाकों के लोगों को अप्रैल की तेज झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मौसम कहर बरपा सकता है

आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मौसम अपना कहर बरपा सकता है. यानी की 8-9 अप्रैल के दौरान इन क्षेत्रों में मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएँ चलने की पूरी संभावना है. ऐसे में किसानों को अधिक नुकसान हो सकता है. उनकी फसल बरबाद हो सकती है, जितना हो सावधानी बरते.

इन राज्यों में गर्म- उमस भरे मौसम की IMD ने दी चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने 8- 9 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक में 10 -11 अप्रैल को कोंकण और गोवा में 11 से 14 अप्रैल तक वहीं, गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में 12 से 14 अप्रैल तक ओडिशा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है. यानी की इन इलाकों के लोगों पर गर्मी अपना कहर बरपा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Update UP and Bihar Rain Forecast for the Next 4 Days Snowfall Warning Hills Published on: 09 April 2026, 12:00 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News