दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम लगातार मिजाज बदलता नजर आ रहा है. राजधानी में सुबह के समय सर्द हवाएं चल रही है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी है. यानी की IMD के मुताबिक 14-15 नवंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. चलिए आगे जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
नवंबर के महीने की शुरुआत होते ही मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो दोपहर या शाम तक काफी हद तक घने हो सकते हैं और सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना है. इस बीच अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रह सकता है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ी इलाकों में मौसम लगातार मिजाज बदलता नजर आ रहा है कभी तेज बारिश हो रही है, तो कभी घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 से 15 नवंबर तक मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है. इस बीच इन इलाकों में व्यापक बारिश होने के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, जो 60 किमी प्रति घंटा तक चलने का अलर्ट जारी कर दिया है.
पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4 दिनों कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वोत्तर भारत में लगातार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इन क्षेत्रों में नवंबर की शुरुआत होते ही तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 15 से 17 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 16 से 18 नवंबर के बीच बारिश के साथ आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है.
पूर्वी और पश्चिमी, मध्य भारत का मौसम का हाल
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 18 नवंबर के बीच मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है. इस दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 से 16 नवंबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में मौसम स्थिर रहने के आसार हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments