1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और दक्षिण में बिजली गिरने का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 31°C से 33°C और 18°C से 20°C के बीच रहने की आंशका है. गर्मी बढ़ेगी पर कोई चेतावनी नहीं है. पूरे देश में मौसम बदलाव की संभावना है, तो आइए चलिए जानते हैं.

KJ Staff
weather
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और दक्षिण में बिजली गिरने की आंशका

दिल्ली-NCR में मौसम करवट ले रहा है आज बादल छाए रहने की संभावना है. तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा, उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक होने की उम्मीद है. ऐसे में इन इलाकों में मौसम ठंडा और खुशनुमा बना रहेगा.

पिछले 24 घंटों का तापमान का हाल

मौसम विभाग IMD के अनुसार गुजरात, विदर्भ, ओडिशा, रायलसीमा और मराठवाड़ा में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 38-42°C के बीच रहा. साथ ही मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कोंकण और गोवा, और पूर्वी राजस्थान में इक्का-दुक्का जगहों पर भी ऐसा ही रहा. यानी इन स्थानों में तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छूटा दिए.

वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 35-38°C के बीच रहा. पश्चिमी राजस्थान, केरल और माहे में कुछ जगहों पर और दिल्ली, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में इक्का-दुक्का जगहों पर भी ऐसा ही रहा. अमरावती (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 42.2°C दर्ज किया गया. यहां गर्मी का पारा ऊपर की ओर चढ़ गया है.

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 मार्च के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आंशका है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, तथा उत्तराखंड में 14 मार्च को 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है.

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 से 19 मार्च के दौरान, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, तथा राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है.

इन राज्यों में बिजली गिरने की आंशका

मौसम विभाग ने 15 से 17 मार्च के बीच तेलंगाना में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना जताई है. साथ ही तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में भी बिजली गिरने के साथ गरज-चमक होने की संभावना है.

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

  • IMD के अनुसार अगले दो दिनों में, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 3-4°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके बाद अगले पांच दिनों में 4-6°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी.

  • अगले सात दिनों में, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 3-5°C की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है, सिवाय पूर्वी उत्तर प्रदेश के; पूर्वी उत्तर प्रदेश में, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद अगले तीन दिनों में 2-4°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी, और उसके बाद, लगभग 2°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.

  • इसी के साथ अगले 24 घंटों में, मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले चार दिनों में 3-4°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी, जिसके बाद कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

  • अगले दो दिनों में, पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, इसके बाद अगले दो दिनों में 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी, जिसके बाद कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Update heatwave Delhi-NCR snowfall alert for the Western Himalayas and lightning alert South Published on: 14 March 2026, 11:52 AM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News