1. Home
  2. मौसम

यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक मौसम का यूटर्न! अगले पांच दिनों इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

IMD Weather Update: कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश -ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग IMD के अनुसार राजधानी में भूंकप के झटके भी महसूस किए गए. अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है. चलिए आगे जानते देशभर के मौसम का हाल.

KJ Staff
weather
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक मौसम का यूटर्न (Image Source-shutterstock)

अप्रैल की शुरुआत होते ही दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला. 3 अप्रैल को राजधानी दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 50–80 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज़-झोंकेदार हवाओं के साथ तूफ़ानी गतिविधियां देखने को मिलीं. ऐसे में IMD ने आने वाले दिनों मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है.

अगले दो दिनों दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में सुबह के वक्त धूप निकलेगी और दोपहर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यानी दोपहर और शाम के बीच, बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के एक या दो दौर हो सकते हैं, जिसके साथ गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है, इसके अलावा 30–40 किमी प्रति घंटे के साथ 50किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं.

इसके अलावा, राजधानी दिल्ली में 5 अप्रैल को मौसम करवट लेता नजर आएगा. सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर तक आसमान पूरी तरह घिर सकता है. दोपहर से शाम के बीच गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, वहीं 20–30 किमी-घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान 29–31°C और 16–18°C के बीच रहेगा, जो सामान्य से कम है.

6 अप्रैल को भी आंशिक बादल बने रहेंगे. तापमान 31–33°C और 17–19°C रहने की उम्मीद है, जबकि हवाएं पश्चिम दिशा से मध्यम गति से चलेंगी.

पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश-बर्फबारी अलर्ट

मौसम विभाग IMD ने 7, 8 और 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फ़बारी का एक और दौर आने की संभावना जताई है, जिसके साथ गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ गति 40–50 किमी-घंटा  तक, झोंकों में 60 किमी-घंटा तक चल सकती हैं. ऐसे में इन इलाके के लोगों को मौसम विभाग ने सावधानी बरतनें की चेतावनी दी है.

पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

7- 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर और 8 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है, जिसके साथ गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ गति 40–50 किमी-घंटा तक चल सकती हैं. ऐसे में इन राज्यों के किसानों को IMD ने फलों के बागों और सब्ज़ियों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ओला-रोधी जाल या कैप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

अगले पांच दिनों पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में झमाझम बारिश

मौसम विभाग IMD  ने 5 से 8 तारीख के पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5, 6 और 8 तारीख को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 तारीख को बिहार में 3, 4 और 7 तारीख को झारखंड और अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में, हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई  है. यह बारिश कहीं-कहीं या छिटपुट रूप से हो सकती है और इसके साथ गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं  जिनकी गति 30–50 किमी-घंटा तक पहुँच सकती है. 

इसके अलावा, अप्रैल की 5 और 6 तारीख को झारखंड और अप्रैल की 6 और 7 तारीख को बिहार में, कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Alert UP- Bihar and Delhi-NCR Rain and Hail Eastern India Snowfall in Hilly Regions Published on: 04 April 2026, 11:35 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News