मार्च के महीने की शुरुआत होते ही लोग चिलमिलाती गर्मी से बेहद ही परेशान थे और इसी बीच मौसम ने यूर्टन लें लिया है और दिल्ली-एनसीआर से लेकर कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी का कहर जारी है और शुक्रवार यानी आज भी सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है. ऐसे में राजधानी के लोगों को राहत जरुर मिली, लेकिन उनके लिए घर से निकलना बेहद मुश्किल हो गया है. सड़कों पर चक्का जाम और पानी भरा हुआ है. इसी के चलते मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.
पिछले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग IMD के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है और ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, त्रिपुरा और मराठवाड़ा में कुछ जगहों से ओलावृष्टि की खबरें मिली हैं.
वहीं, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर 50–90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आए. इसके अलावा, मराठवाड़ा, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर 30–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान का कहर जारी रहा.
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल?
आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए हुए है और सुबह से बारिश का होना जारी है और न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C और 15°C से 17°C के बीच रहने की उम्मीद है. IMD के अनुसार राजधानी में आने वाले दो दिनों के दौरान मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. 21 मार्च 2026 को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जिससे धूप और बादलों के बीच संतुलन बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C तक रह सकता है.
22 मार्च 2026 को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान 29°C से 31°C और न्यूनतम 15°C से 17°C के बीच रहने की संभावना है. इस दिन तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा. हवाएँ मुख्यतः उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जो दोपहर में पश्चिमी हो जाएँगी और शाम तक धीमी पड़ जाएंगी.
उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में IMD का अलर्ट
मौसम विभाग IMD ने 20 मार्च को, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जिसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं, इसके बाद इनकी तीव्रता में कमी आएगी.
इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 22 मार्च तक मौसम बिगड़ने की पूरी संभावना है. ऐसे में इन इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की आंशका है.
वहीं, 19 से 21 मार्च के बीच केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में; 19 से 23 मार्च के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 21 मार्च के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में भी बिजली गिरने की IMD ने आंशका जताई है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments