1. Home
  2. मौसम

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जानिए अगले दो दिन देशभर के मौसम का हाल..

Weather News Update: देशभर में मौसम फिर एक बार करवट लें रहा है दिल्ली-NCR से लेकर अन्य राज्यों में बारिश तो कहीं बर्फबारी दर्ज की गई. मौसम विभाग IMD के अनुमान के अनुसार 19 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी पड़ने की पूरी संभावना है.

KJ Staff
weather
देशभर के मौसम का हाल (Image Source-Freepik)

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम से लेकर भारत से सटे कई राज्यों में मौसम ने अपना मिजाज फिर एक बार बदल लिया है. बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बारिश तो वहीं, पश्चिमी हिमालय इलाकों में में बारिश और बर्फबारी हुई और ऐसे में तापमान का ग्राफ ऊपर पहुंच गया. उत्तर मैदानी क्षेत्र में हवाएं और गरज के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई, तो चलिए आगे जानते हैं अगले दो दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल.

आज का मौसम कैसा रहेगा?

आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. ठंडी हवाओं को चलना जारी रहेंगा, जिसकी रफ्तार दोपहर में 12 kmph हो सकती है. वहीं, तापमान की बात करें तो दिल्ली में कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा तापमान  26°C और 28°C और 12°C और 14°C के बीच ऊपर-नीचे होने की उम्मीद है.

इसके अलावा, आज यानी 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 30-40 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश, बर्फबारी होने की आंशका है. इसी तरह मौसम बार-बार करवट ले रहा है और लोगों को ठंड की एहसास दिला रहा है.

अगले दो दिन दिल्ली-NCR मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 20 और 21 फरवरी को आसमान ज़्यादातर साफ़ रहने का अनुमान है. 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 27–29°C और न्यूनतम 12–14°C के बीच रह सकता है. इसके साथ ही सुबह उत्तर-पश्चिमी हवा 10 किमी घंटा तक चलेगी, दोपहर में 15 किमी घंटा तक तेज़ हो सकती है, यानी की सुबह-शाम की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है.

वहीं, IMD का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 21 फरवरी को अधिकतम 28–30°C और न्यूनतम 12–14°C तापमान रहने का पूर्वानुमान है और सुबह पश्चिमी हवा 10 किमी घंटा, से हवाओं का चलना जारी रहेगा.

किन राज्यों में होगी झमाझम बारिश?

मौसम विभाग IMD ने 18 से 22 फरवरी तक पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात में और 20-22 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई है. ऐसे में इन राज्यों में यातायात आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

IMD अलर्ट समुद्री इलाकों में तूफान आने की संभावना

मौसम विभाग ने 18 फरवरी से 23 फरवरी के बीच समुद्री गतिविधियों को लेकर मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कर दी है. विभाग के अनुसार, इस अवधि में बंगाल की खाड़ी और आसपास के कई हिस्सों में प्रतिकूल मौसम की संभावना है. मछुआरों को 20 फरवरी को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं पश्चिमी श्रीलंका तट के पास भी सतर्कता बरतने को कहा गया है और वहीं, 21–22 फरवरी को उत्तरी श्रीलंका तट के निकट समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि इन इलाकों में समुद्री तूफान आने की पूरी आंशका है ऐसे में मछुआरों को हानि होना संभव है, तो ऐसे में मछुआरे इन क्षेत्रों में जाने से बचे.

तापमान में उतार-चढ़ाव रहने की आंशका

  • मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 2-4°C तक गिरने की संभावना है, उसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • IMD ने अगले 5 दिनों में मध्य भारत में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की कमी होगी.

  • वहीं, मौसम विभाग IMD के अनुसार अगले 2 दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Alert Heavy rain in Madhya Pradesh snowfall in hilly areas know the IMD Weather forecast next two days Published on: 19 February 2026, 11:59 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News