1. Home
  2. मौसम

29 मई 2019: इन राज्यों में आज दिखेगी भारी बारीश

इन दिनों देश में तापमान बढ़ते जा रही है। बढ़ते तापमान के साथ दिन ब दिन गर्मी का प्रकोप भी बढ़ते जा रहा है। कई राज्यों में गर्मी बढ़ने से किसानों पर आफत आ गई है। किसानों की खेत सुख जाने से उन्हें खेती में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को गर्मी सिर्फ खेती में ही नहीं सता रही बल्कि मंडियों में उपज बेचने में भी सता रही है।

विवेक कुमार राय

इन दिनों देश में तापमान बढ़ते जा रही है। बढ़ते तापमान के साथ दिन ब दिन गर्मी का प्रकोप भी बढ़ते जा रहा है। कई राज्यों में गर्मी बढ़ने से किसानों पर आफत आ गई है। किसानों की खेत सुख जाने से उन्हें खेती में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को गर्मी सिर्फ  खेती में ही नहीं सता रही बल्कि मंडियों  में उपज बेचने में भी सता रही है। खैर इन परेशानियों से हटकर  अब बात करते हैं पूरे भारत में कैसा रहेगा आज का मौसम ?

24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

जानकारी की शुरुआत करते हैं पूर्वोत्तर भारत से यहां सिक्किम और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावनाए हैं। इसके साथ-साथ ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के भागों में छिटपुट बारिश जारी रहने का अनुमान  है। वहीं पुर्वोत्तर बिहार और रॉयलसीमा के एक-दो स्थानों में भी बारिश होने की संभावना है। लेकिन विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा  और लोगों को इससे राहत मिलना अभी आसान नहीं है।

पिछले 24 घंटों  में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों पर गर्मी सहित लू का काफी प्रकोप देखा गया है। इसके साथ ही दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में गरज के साथ भारी बारिश दर्ज की गयी है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राज्यों, केरल, आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश जारी थी।

English Summary: Heavy Rainfall in these states today Published on: 29 May 2019, 03:16 PM IST

Like this article?

Hey! I am विवेक कुमार राय. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News