1. Home
  2. विविध

सबसे कम उम्र का अरबपति बना यूपी का यह शख्स...

मोबाइल वॉलेट पेटीएम के संस्थापक 39 वर्षीय विजय शेखर शर्मा सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति बन गए हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले शर्मा फोर्ब्स की सूची में 40 साल से कम उम्र के एकमात्र भारतीय अरबपति हैं।

मोबाइल वॉलेट पेटीएम के संस्थापक 39 वर्षीय विजय शेखर शर्मा सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति बन गए हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले शर्मा फोर्ब्स की सूची में 40 साल से कम उम्र के एकमात्र भारतीय अरबपति हैं।

नोटबंदी ने किया मालामाल
फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची में 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शर्मा को 1,394 वें पायदान पर रखा है। फोर्ब्स ने कहा है कि नोटबंदी के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक पेटीएम के 25  करोड़ से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और इस मंच पर प्रतिदिन 70  लाख लेनदेन होते हैं। शर्मा के पास पेटीएम में 16  प्रतिशत हिस्सेदारी है  जिसका मूल्य 9.4  अरब डॉलर है।

अलीगढ़ से की शरुआती पढ़ाई
शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2000 में वन97 कम्यूनिकेशंस की स्थापना की थी। शर्मा ने 2011  में मोबाइल वॉलेट पेटीएम की स्थापना की थी। इसके साथ ही ई- कॉमर्स कारोबार पेटीएम मॉल और पेटीएम पेमेंट्स बैंक भी खड़ा किया।

पैसे कमाने में माहिर
अलीगढ़ जैसे छोटे शहर आकर कारोबारी दुनिया में अपना सिक्का जमाने वाले शर्मा पैसे बनाने का हूनर पढ़ाई के समय से ही जानते हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही 1997 में एक वेबसाइट indiasite.net बनाई थी। इसे दो साल बाद 10 लाख डॉलर में बेच दिया। डॉलर के मौजूदा मूल्य के आधार पर यह राशि 6.5 करोड़ रुपये के करीब है।

English Summary: This person from UP became the youngest billionaire ... Published on: 08 March 2018, 12:56 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News