1. Home
  2. विविध

क्रिकेट के भगवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 45 साल के हो गए, उनके जन्मदिन के इस अवसर पर सोशल साइट्स पर उनको बधाई देने वालो का तांता लगा है। हालांकि सचिन तेंदुलकर को संन्यास लिए हुए पूरे पांच साल हो गए लेकिन हर बीते दिन के साथ उनके चाहने वालो की संख्या में कोई गिरावट नही आई है। जबकी रिटायरमेंट के बाद से उन्होने क्रिकेट से संबधित किसी भी कार्य में जुड़े नज़र नही आते.

वह जितना हो सके अपना समय पारिवारिक जीवन को देते है। यह बात तो उन्होने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में ही बता दी थी। वह संन्यास के बाद अपना अधिकतर समय केवल अपने परिवार को देना चाहते है। इस सबके बावजूद भी हर बीते दिन के साथ सोशल साइटस जैसे टिविटर,फेसबुक पे उनके सर्मथको की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है। अपने क्रिकेट करियर के इतिहास में उन्होने हमे बहुत सी यादे दी है।

आज भी उनके आखिरी टेस्ट मैच भारत बनाम वेस्ट इंडिज़ की 'फेरवेल स्पीच' सुनकर दुनियाभर में उनके सर्मथक भावुक हो जाते है। अपनी इस स्पीच में उन्होने लगभग अबतक के सफर में उनका सहयोग और सर्मथन करने वाले सभी का धन्यवाद दिया था। वह वाकई में एक भावुक पल था। और आज भी वानखेडे स्टेडीयम में सचिन-सचिन कि वो यादे हमेशा उनके चाहनेवालों के दिलों में गूजंती रहेंगी। आपको बता दे की यह उनका 200 वां टेस्ट मैच था। जो मुंबई के वानखेडे में खेला गया था।

- भानु प्रताप 

English Summary: Sachin Tendulkar Birthday Published on: 24 April 2018, 01:42 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News