उत्तर प्रदेश सरकार बाराबंकी जिले के किसानों को मक्का की खेती करने पर भारी अनुदान मुहैया करवा रही है. इसी के चलते राज्य सरकार ने बाराबंकी जिले में दो योजनाओं को लागू किया है. इन सरकारी योजनाओं के तहत किसानों को उन्नत बीज, अनुदान और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना से किसानों की लागत घटेगी और बाजारों में मोटे अनाज के बढ़ती मांग के चलते किसानों को मक्का के अच्छे दाम मिल जाएंगे और किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा. चलिए आगे इसी क्रम में जानते हैं योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी.
किन योजनाओं में मिलेगा अनुदान
यूपी सरकार ने बाराबंकी जिलों के किसानों के लिए दो कल्याणकारी योजना लागू की है-
-
तृप्ति विकास मक्का योजना
-
शंकर मक्का योजना
तृप्ति विकास मक्का योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए लागू की गई है, जिसके तहत किसानों सामान्य मक्का बीजों पर 50% अनुदान मुहैया करवाया जाएगा. इसके अलावा, कृषि विभाग ने इस जिले में लगभग 562 एकड़ क्षेत्र में सामान्य बीज वितरण का लक्ष्य रखा है.
वहीं, अगर शंकरा मक्का योजना का बात करें तो यह योजना हाइब्रिड बीजों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है. इस योजना के तहत किसानों को 1287 एकड़ क्षेत्र में 50% अनुदान के साथ उन्नत शंकर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे.
किन बीज और कंपनियों की भागीदारी?
कृषि विभाग के अनुसार, जिले में दो कंपनियों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं- Nuziveedu Seeds और Hill India Limited इन कंपनियों से प्राप्त बीजों का वितरण कृषि विभाग की निगरानी में किसानों को किया जाएगा. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीज स्टॉक जिले में पहुंच चुका है और पात्र किसानों को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है.
कम समय, ज्यादा उत्पादन
किसानों के लिए मक्का की फसल मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि शंकर मक्का की फसल पारंपरिक किस्मों की तुलना में जल्दी तैयार हो जाती है और कम समय में ही यह फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को कम समय में बढ़िया रिर्टन मिलता है. यदि किसान वैज्ञानिक विधियों और अनुशंसित उर्वरक प्रबंधन का पालन करें, तो एक हेक्टेयर से लगभग 120 कुंतल तक उत्पादन पा सकते हैं.
MSP से सुरक्षा कवच
जिले के किसानों को मक्का की फसल पर 2400 रुपये प्रति कुंतल का MSP मिलेगा और यह दर सरकार द्वारा तय की गई है. साथ ही यह मूल्य किसानों को बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करेंगा और MSP की गारंटी से किसानों का इस फसल में बड़ा मुनाफा होने की पूरी संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments