1. Home
  2. ख़बरें

केंद्रीय बजट 2026 किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर : भागीरथ चौधरी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के समग्र विकास और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक एवं सर्वसमावेशी बजट बताया है.

KJ Staff
bhagirath choudhary
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय बजट 2026 पर क्या कहां जानें

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का एक सशक्त रोडमैप है. भागीरथ चौधरी कहा कि बजट में कृषि एवं किसान कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी गई है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहन, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल विविधीकरण, कृषि-इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, भंडारण क्षमता में वृद्धि तथा मूल्य संवर्धन को लेकर बजट में स्पष्ट दृष्टि दिखाई देती है. यह बजट किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.

ग्रामीण-शहरी अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि बजट में सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक निवेश पर विशेष फोकस रखा गया है, जिससे देशभर में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण-शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत किया गया है. वहीं महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षा और नए अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में भी बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं.

आमजन के जीवन को बेहतर बनाने वाला है बजट : स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार को लेकर किए गए प्रावधानों को उल्लेखनीय बताते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह बजट आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान प्रदेश एवं अजमेर संसदीय क्षेत्र सहित देश के सभी क्षेत्रों को इस जनकल्याणकारी बजट से विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. अंत में भागीरथ चौधरी ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि “यह बजट आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध किसान और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का मजबूत आधार है.”

English Summary: Union Budget 2026 a Milestone for Making Farmers Self-Reliant: Bhagirath Choudhary Published on: 01 February 2026, 03:47 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News