1. Home
  2. ख़बरें

तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ, कई फर्टिलाइजर कंपनियां कर रहीं शिरकत

Indian Council of Agricultural Research और Indian Agricultural Research Institute द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने किया. मेले में Indian Potash Limited ने एकीकृत स्टॉल लगाकर संतुलित उर्वरक उपयोग, 6R सिद्धांत और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी. कंपनी किसानों को प्रशिक्षण, साहित्य व उत्पाद संबंधी मार्गदर्शन प्रदान कर रही है.

KJ Staff

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एवं इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर–आईएआरआई) द्वारा 25 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला का बीते दिन औपचारिक शुभारंभ हुआ. मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. देशभर की कई फर्टिलाइजर, कीटनाशक एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां इस मेले में भाग ले रही हैं और किसानों को उर्वरक प्रबंधन, फसल पोषण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत करा रही हैं.

इसी क्रम में इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने अपने तीन स्टॉल को एकीकृत कर एक बड़ा और समग्र कृषि स्टॉल स्थापित किया है, जो किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस एकीकृत स्टॉल पर फसल पोषण, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, पशु आहार, डेयरी एवं शुगर सेक्टर से जुड़े उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक कृषि समाधानों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. आईपीएल द्वारा किसानों को निःशुल्क पेन, डायरी, बैग एवं साहित्य वितरित किए जा रहे हैं.

मेले के प्रथम दिवस पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे बड़ी संख्या में किसानों ने आईपीएल के स्टॉल का दौरा कर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, वैज्ञानिक खेती और उत्पादन वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं. कंपनी के विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक एवं फसल-आधारित सुझाव भी दिए.

आईपीएल का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, वैज्ञानिक पौध पोषण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है. कंपनी किसानों को 6R (Right/ सही) सिद्धांत अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है- 1. सही स्रोत, 2. सही मात्रा, 3. सही विधि, 4. सही समय, 5. उर्वरकों का सही संयोजन और 6. जल का सही प्रबंधन. इस सिद्धांत के माध्यम से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है.

आईपीएल के अधिकारियों के अनुसार, मेले के तीनों दिनों तक कंपनी के कृषि विशेषज्ञ किसानों से सीधा संवाद करेंगे, फसल-आधारित तकनीकी साहित्य वितरित करेंगे तथा आधुनिक पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज (POPs) पर मार्गदर्शन देंगे. उल्लेखनीय है कि आईपीएल पिछले लगभग 70 वर्षों से किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराते हुए वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रही है. कंपनी की यह भागीदारी “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के बारे में:

1955 में स्थापित, आईपीएल भारत में उर्वरकों का सबसे बड़ा आयातक है और हर वर्ष लगभग 99 लाख टन उर्वरक सामग्री का आयात करता है. कंपनी संतुलित और टिकाऊ पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देती है. आईपीएल पोटाश, डीएपी और अन्य फसल पोषक तत्वों के आयात, वितरण और विपणन का कार्य देशभर में अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से करती है.

उर्वरकों के अलावा, कंपनी ने चीनी मिल, डिस्टिलरी प्लांट, पशु आहार निर्माण, डेयरी संचालन और ग्रामीण वेयरहाउसिंग जैसे कृषि से जुड़े अन्य व्यवसायों में भी विस्तार किया है. किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अनुसंधान सहयोग और तकनीकी साझेदारियों के माध्यम से आईपीएल भारतीय किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने में निरंतर सहयोग कर रही है.

English Summary: three day pusa agri science fair inaugurated fertilizer companies participate Published on: 26 February 2026, 03:51 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News