1. Home
  2. ख़बरें

STIHL के टिलर्स लाएंगे कृषि क्षेत्र में बड़ा परिर्वतन

आज हमारे किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या श्रम की अनिश्चित उपलब्धता है। इससे किसानों को भारी शारीरिक और मानसिक तनाव होता है। जिससे कृषि कार्यों को पूरा करने में देरी होती है और अंत में उत्पादकता कम हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप खेती में लाभ नहीं हो पाता।

KJ Staff

आज हमारे किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या श्रम की अनिश्चित उपलब्धता है। इससे किसानों को भारी शारीरिक और मानसिक तनाव होता है। जिससे कृषि कार्यों को पूरा करने में देरी होती है और अंत में उत्पादकता कम हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप खेती में लाभ नहीं हो पाता।

इस समस्या का एकमात्र हल भारतीय कृषि में मशीनीकरण के पहले स्तर की शुरुआत है। इस संकल्प में किसानों के उपयोगी उपकरणों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना शामिल है। जो न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि उपयोग करने के लिए सुविधाजनक भी है। साथ ही ये किसानों को भारी शारीरिक तनाव के बिना, अपने कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में सक्षम बनाता है।

वानिकी, कृषि उपकरणों और बागवानी में एक वैश्विक पहचान रखने वाली जर्मन कंपनी स्टिल, कृषि उपकरणों की एक श्रृंखला शुरू कर चुकी है। जिसमें कृषि यंत्रीकरण को छोटे और सीमांत किसानों की पहुंच में लाया गया है। इससे भारतीय कृषि में एक बड़ा परिवर्तन आया है।

पावर टिलर सेगमेंट में, एक संगठित क्षेत्र से गुणवत्ता वाले उत्पाद की आवश्यकता थी। स्टिल इंडिया ने अपने टिलर MH 610 और MH710 के लॉन्च के साथ जुताई में एक नए युग की शुरुआत की है।

मिट्टी की तैयारी में टिलर किसानों की मदद करता है। यह एक चुनौतीपूर्ण काम है, खासकर जब मिट्टी सख्त होती है। इन पावर पैक्ड मशीनों की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक उनका विश्व प्रसिद्ध, उच्च तकनीक का स्टिल EURO - V इंजन है। जो कम उत्सर्जन और बेहतर इंधन दक्षता सुनिश्चित करता है।

इसकी अन्य महत्वपूर्ण विशेषता वेट एयर फिल्टर है जो कार्बोरेटर को ताज़ा, धूल रहित हवा की आपूर्ति करता है। जो सभी प्रकार की परिचालन स्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सुनिश्चित करता है। इसका अनोखा पावर टेक-ऑफ फंक्शन, पानी पंप करने और छिड़काव अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त है।

इन मशीनों की लंबी-चौड़ी और अधिक गहराई में काम करने की क्षमता, इंटर कल्टिवेशन, मिट्टी को पलटना,  निराई करना, हवा लगाना और वृक्षारोपण के लिए पंक्तियाँ बनाने जैसे कार्यों में मदद करती है।

इतना ही नहीं इसके फ्रंट लिफ्टिंग हैंडल, ट्रांसपोर्ट और रनिंग व्हील्स, साइडवे और वर्टिकल हैंडल-बार एडजस्टमेंट जैसे अतिरिक्त फीचर्स के परिणामस्वरूप इसे आसानी से संभाला और परिवर्तित किया जा सकता है।

स्टिल टिलर्स की सिंपल थ्रोटल एक्टिवेशन, विश्वसनीय गियर शिफ्ट मैकेनिज्म और प्रोटेक्टिव हाउसिंग कवर के साथ रोबस्ट गियर बॉक्स जैसी सुविधाएँ टिलर के समग्र प्रदर्शन में सुधार लाती हैं। स्टिल ने क्रमशः 6 हॉर्स पॉवर और 7 हॉर्स पॉवर वाले इंजन के साथ टिलर्स  के अपने दो मॉडल MH 610 और MH 710 लॉन्च किए हैं। ये मॉडल स्टिल सर्विसिंग डीलरों के माध्यम से देशभर में कोने-कोने में उपलब्ध हैं।

स्टिल कंपनी अपने प्रभावशाली ब्रशकटर्स, मिस्ट ब्लोअर, वीडर, वाटर पंप, ऑर्गर और स्प्रेयर के द्वारा किसानों के बीच अपने दायरे को बढ़ाती है।

इन टिलर्स की लॉन्च को लेकर किसानों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है। इस मौके पर STIHL ने अपने ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ प्रतियोगिता लॉन्च की है, जहाँ ग्राहक  TVS STAR  CITY मोटरसाइकिल और कई अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं।

भारतीय बाजार में स्टिल का निरंतर निवेश भारतीय बाजार के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाता है। कंपनी ने पहले ही पुणे के पास चाकन में एक नई सुविधा पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसकी अप्रैल 2020 तक तैयार होने की उम्मीद है।

देश में कृषि संकट के महत्वपूर्ण कारणों में से एक कारण कम उत्पादकता है। स्टिल कृषि उपकरण कृषि मशीनीकरण के पहले स्तर के माध्यम से इस समस्या को हल कर रहे है। यह भारतीय किसानों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

English Summary: STIHL Tillers Will Bring Major Changes In Agriculture Sector Published on: 04 June 2019, 02:22 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News