1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए खुशखबरी! आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी का लाभ कैसे लें, यहां पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप..

Agriculture Scheme: देश के किसानों के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं लेकर आती रहती है, ताकि किसान भाई खेती के उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकें. ऐसे ही राज्य सरकार कृषि यंत्रों पर 50% तक दें रही है भारी अनुदान..

KJ Staff
rotavator
कृषि यंत्र अनुदान योजना (Image Source-AI generate)

देश में धीरे-धीरे खेती का स्वरुप तेजी से बदल रहा है और इसके पीछे की वजह है सरकार द्वारा ऐसी योजनाओं को लाना जिसकी मदद से किसान भाई अपनी खेती को और बेहतर तरीके से कर उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे ही राजस्थान सरकार कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को दें रही है कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट. चलिए आगे जानते हैं इस योजना के तहत किस कृषि यंत्र पर कितना अनुदान मिलेगा.

तकनीक से किसानों को क्या सुविधा मिलेगी?

खेती के कामों में किसानों को बेहद ही मेहनत करनी पड़ती थीं, लेकिन जब से आधुनिक यंत्र आए है तब से किसानों की मेहनत कम हो गई है. वह रोटावेटर से मिट्टी की बेहतर तैयारी, सीड ड्रिल से समान दूरी पर बुवाई, और रीपर से तेज कटाई मशीनों की मदद से किसान इन कामों को जल्दी से खत्म कर समय पर ही फसल बाजारों में बेच बढ़िया कमाई कर लेते हैं. इसी प्रकार तकनीकों के आने से किसान एक प्रगतिशील किसान बन रहे हैं.

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आप इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पा सकते हैं-

  • रोटावेटर

  • कल्टीवेटर

  • मल्टी क्रॉप थ्रेशर

  • सीड ड्रिल

  • रीपर

अगर किसान इन यंत्रों की खरीद करते हैं, तो वह अपनी खेती को ओर भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं, जिससे किसानों की आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उनकी कमाई में भी इजाफा होगा. इसके अलावा, छोटे किसानों को बड़े किसानों के ऊपर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

जिन किसान भाइयों के पास कृषि यंत्र नहीं है, उन किसानों के लिए यह सरकारी कृषि यंत्र अनुदान योजना सोने पर सुहागा हो सकती है. यानी कि किसान इस योजना के तहत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.

बता दें कि इस योजना के राज्य के किसान 14 फरवरी तक ही आवेदन तक सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही इच्छुक किसान राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवश्यक दस्तावेज क्या है?

अगर किसान कृषि यंत्र अनुदान योजना में इच्छुक है तो वह इन दस्तावेजों को तैयार रखें-

  • जमाबंदी की नकल

  • ट्रैक्टर की आरसी

  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड

  • आधार कार्ड

  • जन आधार कार्ड

इन जरुरी बातों पर जरुर गौर दें

योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास अपना ट्रैक्टर होना आवश्यक है. इसके अलावा, किसान योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषि यंत्र केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदे, क्योंकि इन विक्रेताओं की सूची राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध होती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Rajasthan government giving farmers up to 50 percent subsidy on agricultural equipment Published on: 14 February 2026, 03:24 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News