1. Home
  2. ख़बरें

कृषि कौशल विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

यह तो सभी जानते है कि भारत में बहुत बड़े स्तर पर कृषि होती है | लेकिन यह भी सभी जानते है कि कृषि में तकनीक का भी बहुत बड़ा योगदान है| इसलिए कृषि में तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों के कौशल विकास के लिए पूसा के एनएएससी काम्प्लेक्स में कार्यशाला का आयोजन किया गया| इस कार्यशाला में देश कई राज्यों से कृषि वैज्ञानिको, कृषि अधिकारीयों ने भाग लिया|

यह तो सभी जानते है कि भारत में बहुत बड़े स्तर पर कृषि होती है | लेकिन यह भी सभी जानते है कि कृषि में तकनीक का भी बहुत बड़ा योगदान है| इसलिए कृषि में तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों के कौशल विकास के लिए पूसा के एनएएससी काम्प्लेक्स में कार्यशाला का आयोजन किया गया| इस कार्यशाला में देश कई राज्यों से कृषि वैज्ञानिको, कृषि अधिकारीयों ने भाग लिया| इसी के साथ कृषि क्षेत्र निजी कंपनियों के उच्चस्तरीय अधिकारीयों ने भी भाग लिया| इस कार्यशाला का मुख्य मुद्दा रहा, कि कैसे किसानों कौशल बनाकर अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया जाए| 

इस कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री राधामोहन ने शिरकत की| कार्यशाला में बी.के सिकदर, डायरेक्टर एमएसडीसी, संजीव अस्थाना , चेयरमैन एएससीआई, डॉ. वीपी चहल एडीजी (प्रसार) आईसीएआर, रुचिरा चंद्रा, कंसलटेंट एनएसडीए ने परिचर्चा की| एग्रीकल्चर काउंसिल की और से डॉ. सतेंदर सिंह ने प्रस्तुति दी| उन्होंने बताया की एएससीआई मुख्य रूप से किसानों को कौशलता प्रशिक्षण प्रदान करता है| इसका गठन कृषि मंत्रालय के सहयोग से किया गया है जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगो को प्रशिक्षित करना है| इसके लिए इस संस्थान ने कृषि के विभिन्न क्षेत्र की निजी कंपनियों के साथ कोलाब्रेशन किया| जिसके साथ मिलकर अब तक एक लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना चुकी है|

English Summary: Organizing National Workshop on Agricultural Skills Development Published on: 25 August 2017, 04:33 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News