1. Home
  2. ख़बरें

मिस्ड कॉल से मिलेगी कृषि की जानकारी, इस नंबर पर करना होगा मिस्ड काल

किसानों को व्यापारिक कृषि के लिए समय पर तकनीकी जानकारी देने के लिए कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विकास अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के प्रयास से शिक्षा विभाग द्वारा किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के लिए मिस्ड काल सेवा शुरू की गई है।

किसानों को व्यापारिक कृषि के लिए समय पर तकनीकी जानकारी देने के लिए कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विकास अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के प्रयास से शिक्षा विभाग द्वारा किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के लिए मिस्ड काल सेवा शुरू की गई है। बलजिंदर सिंह ने बताया कि किसान पीएयू द्वारा सिफारिश कृषि तकनीकी और कृषि सहायक धंधों के बारे में जानकारी लेने के लिए 04843312871 पर मिस्ड काल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मिस्ड काल करने के बाद वह कृषि यूनिवर्सिटी के साथ जुड़ जाएंगे और उनको कृषि और कृषि सहायक धंधों से संबंधित नई तकनीकों के बारे में जानकारी उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।

 

इस मिस्ड काल से किसानों को नए बीजों की जानकारी देने के अलावा कृषि के सहायक धंधों के प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने के समय की जानकारी मिलेगी। इससे वह कृषि को वैज्ञानिक तरीके से कर के अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह इस सुविधा का लाभ लें। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी ने डिजिटल समाचार कृषि संदेश भी शुरू किया है। किसान अपने मोबाइल पर डिजिटल समाचार व्हाट्सएप द्वारा निशुल्क प्राप्त करने के लिए 8288057707 नंबर पर अपना नाम, गांव और जिला का नाम भेज सकते हैं।

 

साभार
दैनिक भास्कर

English Summary: Missed call will get information about agriculture, this number will be missed period Published on: 03 January 2018, 02:50 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News