1. Home
  2. ख़बरें

LPG Cylinder Subsidy: क्या दो गैस कनेक्शन पर खाते में आएंगे सब्सिडी के पैसे?

LPG Subsidy Update: भारतीय परिवारों में एलपीजी कनेक्शन का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं और सरकार उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अगर एक परिवार में दो एलपीजी कनेक्शन है, तो क्या दोनों कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. आइए आगे जानें…

KJ Staff
lpg
एलपीजी गैस कनेक्शन अपडेट (Image Source-AI generate)

आज के समय में लोग बड़ी संख्या में घरों में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं और कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में पीएनजी से लेकर इंडेक्शन तक खाना बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है. ऐसे में सराकार ने एलपीजी सिलेंडर की खपत को देखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत की जिसके तहत एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी मुहैया कराई जाती है, लेकिन ऐसे में हर उपभोक्ता के मन में यह सवाल होता है कि एक परिवार में दो एलपीजी कनेक्शन है, तो क्या दोनों कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इस सवाल का जवाब आगे जानें.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसकी शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन प्रदान करना है. यह योजना महिलाओं को लकड़ी, कोयले और उपले के धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करती है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 12 सिलेंडर तक ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है. 

कितने कनेक्शन पर मिलेगी सब्सिडी?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना में से एक योजना है, जिसका लाभ लाखों उपभोक्ताओं को मिल रहा है. ऐसे में इस योजना में जुड़े हर उपभोक्ता के मन में यह सवाल आता है कि योजना के तहत कितने कनेक्शन पर मिलेगी सब्सिडी की छूट. इसका जवाब है यह है कि इस सरकारी योजना के तहत सिर्फ एक परिवार के एक कनेक्शन पर ही सरकारी सब्सिडी की छूट दी जाएगी. अगर एक परिवार में दो एलपीजी कनेक्शन पर आप सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं, तो ऐसे में आपका कनेक्शन रद्द किया जा सकता है. यानी की उपभोक्ता को केवल एक एलपीजी कनेक्शन पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

सब्सिडी पाने के लिए इन कामों को करें पूरा

अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की अगर आप उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी कराएं, क्योंकि सरकार के नियमों के अनुसार इस सरकारी योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करते हैं.

PNG कनेक्शन है तो क्या करें?

अगर आपके घरों में एलपीजी सिलेंडर के साथ PNG कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा है, तो सावधान हो जाए. ऐसे में आपका घरेलू एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है, जिसके बाद आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की सब्सिडी का भी लाभ नहीं मिलेगा. इसकी पूरी जानकारी पाने के लिए आप गैस कंपनी से भी संपर्क कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lpg Cylinder Subsidy Two Gas Connections Subsidy Eligibility Bank Account Payment Rules Published on: 13 October 2026, 03:47 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News