1. Home
  2. ख़बरें

LPG Crisis: गैस एजेंसियों ने बदला बुकिंग टाइम, जानें कब करें फोन, यहां जानें इस आर्टिकल में पूरी जानकारी..

LPG Latest Update: भारत में गैस संकट आ गया है और लोगों को सिलिंडर बुकिंग करने में काफी परेशानियां आ रही है. इसके पीछे का कारण अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध. ऐसे में अगर आपके सिलिंडर बुकिंग नहीं हो रही है तो इस नंबर पर कॉल कर तुरंत बुकिंग करा लें.

KJ Staff
lpg
गैस एजेंसियों ने बदला बुकिंग टाइम (Image Source-AI generate)

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरु हुई जंग का असर कई देशों पर पड़ रहा है और अब तो इसका सीधा असर भारत पर भी आ गया है. यानी की देश के लोगों को रसोई गैस (LPG) के संकट का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक की होटल-रेस्तरां का करोबार भी बस ठप हो गया है और कगार होने पर पहुंच गया है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि कैसे गैस बुकिंग करें, तो इसका जवाब है इस आर्टिकल में आइए जानें सिलिंडर बुकिंग करने का आसान तरीका.

कितने घरों में एलपीजी गैस नहीं?

शहर के लोगों को एलपीजी गैस के संकट सामना करना पड़ रहा हैं और लगभग 50 हजार से अधिक लोगों के घरों में एलपीजी गैस खत्म हो गया है और उन लोगों को चाय, नाश्ता और खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही जिले में कुल 13 लाख से भी अधिक LPG उपभोक्ता हैं. इनमें से करीब एक लाख उपभोक्ताओं की सिलिंडर बुकिंग अटकी हुई है और ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि अभी भी कुछ ऐसे लोग है, जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है. इस कारण भी बुंकिग में रुकावट आ रही है.

सर्वर फेल होने से बढ़ी परेशानी

होली के बाद से ही गैस सिलिंडर बुकिंग को लेकर तकनीकी परेशानी सामने आ रही हैं. इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड कॉल के माध्यम से सिलिंडर बुकिंग करती है, लेकिन देखने में आ रहा है कि तीन दिनों से सर्वर फेल होने के कारण बुकिंग होने में काफी परेशानियां सामने आ रही है और ऐसे में गैस ऐजंसी में लोगो बड़ी मात्रा में भीड़ लगा रहे हैं, लेकिन उन को गैस नहीं मिल पा रही है.

किस समय करें गैस सिलिंडर की बुकिंग?

इस समय गैस सिलिंडर बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को बेहद ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस ऐजंसियों की तरफ से गैस सिलिंडर बुकिंग का समय सीमित कर दिया गया है. इस कारण हजारों उपभोक्ता परेशान हो गए है.

वहीं, अब फोन के माध्यम से गैस सिलिंडर की बुकिंग केवल सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 12 बजे तक ही की जा सकेगी. दिन के बाकी समय यानी सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक करीब 13 घंटे तक बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी.

बुकिंग के बाद 24 घंटे में सप्लाई

गैस सिलिंडर को लेकर सूत्रों का यह कहना है कि ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण बुकिंग नंबर और कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही बुकिंग हो जाती है, उसके बाद 24 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

गैस न मिलने पर कहां करें शिकायत?

अगर आपको भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है या फिर आपको बुकिंग न होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो घबराएं नही संबंधित कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं-

  • इंडेन और एचपी गैस ग्राहक सेवा नंबर: 18002333555

  • भारत गैस ग्राहक सेवा नंबर: 1800224344

 लेखक: रवीना सिंह

English Summary: LPG Crisis Gas agencies have changed booking times find out when to call Get complete details in this article Published on: 12 March 2026, 05:55 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News