1. Home
  2. ख़बरें

सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन के बारे में जानें

इस आधुनिक कृषि युग में समय से खेती करने के लिए परंपरागत कृषि यंत्रों का आधुनिकीकरण बहुत जरुरी है| इसके लिए सरकारी संगठन से लेकर गैर सरकरी संगठन कार्य करने में लगी हुई है| इन संगठनों का उद्देश्य कृषि यंत्रीकरण में विकास करने के साथ-साथ किसानो को उपयुक्त कृषि यंत्र समय पर कार्य करने हेतु मुहैया कराना है| इन संगठनों द्वारा उपलब्ध कराए गए मशीनों में से ही एक है सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन। यह बीज को बोने की मशीन है| इस मशीन के द्वारा मिट्टी में बीज को उचित गहराई व उचित दूरी पर बोया जाता है|

इस आधुनिक कृषि युग में समय से खेती करने के लिए परंपरागत कृषि यंत्रों का आधुनिकीकरण बहुत जरुरी है| इसके लिए सरकारी संगठन से लेकर गैर सरकरी संगठन कार्य करने में लगी हुई है| इन संगठनों का उद्देश्य कृषि यंत्रीकरण में विकास करने के साथ-साथ किसानो को उपयुक्त कृषि यंत्र समय पर कार्य करने हेतु मुहैया कराना है|  इन संगठनों द्वारा उपलब्ध कराए गए मशीनों में से ही एक है सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन। यह बीज को बोने की मशीन है| इस मशीन के द्वारा मिट्टी में बीज को उचित गहराई व उचित दूरी पर बोया जाता है| इस मशीन के द्वारा बीज बोने पर सारे बीज मिटटी के अंदर चले जाते है जिस वजह से बीज का कीड़े और पंक्षियों से बचाव हो जाता है|  सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन की सबसे बड़े खासियत यह है कि इसके द्वारा खेती करने पर समय के साथ-साथ लागत भी कम लगता है|  तो आइये जानते है सीड ड्रिल मशीन के बारे में-

मॉडल : 9 टीथ, 18 पाइप 63 इंच डबल हूपर (1 + 1 + 1 ... बॉक्स)

पंक्तियों की संख्या (No of Rows ): 0 9, 5, 7 और 11 पंक्तियों में उपलब्ध है|

पंक्तियों की बीच की दूरी (Row to Row Spacing) : 9 इंच मानक 1 इंच तक कर घटा बढ़ा सकते है|

मुख्य फ्रेम की लंबाई  (Length of Main Frame) : 85 इंच लंबाई, 85 इंच से 112 इंच तक बढ़ा सकते है|

कि.ग्रा में हूपर क्षमता लगभग (Hopper Capacity Approx in Kg) : बीज 50 किलो, उर्वरक 55 किलो

कि. ग्रा. में वजन लगभग (Weight Approx in Kg) :  310 कि.ग्रा

ट्रैक्टर में एच.पी. की आवश्यकता (Require of Tractor H.P.)  : 35 एच.पी. से अधिक

कौन-कौन से फसल की बुआई के लिए इस्तेमाल किया जाता है : गेहूं, चना, मूंगफली,  कपास, कास्टर, लहसुन, मक्का, जीरा, सोयाबीन, सूरजमुखी, धान (शुष्क भूमि) के साथ-साथ अनाज के और भी अन्य प्रकार के फसलों की बुआई के लिए

सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन की विशेषता :

1. एक निश्चित गहराई पर बीज की बुआई करना

2. एक समान मात्रा में बीज को मिट्टी में गिराना

3. बीज को बिना तोड़े मिटटी में बुआई करना।

4. उपयुक्त मात्रा में बीज और खाद को मिट्टी में डालना।

5. उपयुक्त गहराई पर बुआई करना।

6. उचित मात्रा में बीज पर मिट्टी डालना।

7. एक कतार में बीज से बीज की दूरी

8. दो कतारों के बीच की एक समान दूरी

सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन पर सब्सिडी

बाजार में यह मशीन कई ब्रांडों में उपलब्ध है इसलिए इस मशीन को खरीदने से पहले किसान को यह निर्णय करना पड़ेगा की उसको किस कंपनी या किस ब्रांड का यह मशीन खरीदना है| उसके बाद किसान को इस मशीन पर सब्सिडी की जानकारी पाने के लिए अपने जिले या ब्लाक स्तर के कृषि कार्यालय पर जाकर संपर्क करना पड़ेगा| वहां से वह मशीन पर सब्सिडी पाने की पूरी प्रक्रिया को समझें| इसके अलावा किसान चाहे तो वह जिस कंपनी का मशीन खरीद रहा है उस कंम्पनी के डीलर से सम्पर्क करके इसके विषय में जानकारी ले सकता है|  आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन पर अलग-अलग राज्यों में सब्सिडी का प्रतिशत अलग-अलग है| यह मशीन भारत के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में उपलब्ध है|

कहाँ से प्राप्त करे यह मशीन

यदि कोई किसान सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन खरीदना चाहता है तो वह घबराए नहीं बल्कि वह जिस कंपनी का मशीन लेना चाहता है उस कंपनी के नजदीकी डीलर से संपर्क करे या फिर इंटरनेट से उस कंपनी की जानकारी प्राप्त कर ले| वैसे बाजार में 'भारत एग्रो ऑटोमेटिक सीड ड्रील' (Bharat Agro Automatic Seed Drill) कंपनी की सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन भारत के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में उपलब्ध है|

मशीन पाने के लिए कैसे करे संपर्क

जो किसान सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन खरीदना चाहते है वह Tractor Operated "regular Model" Seed Cum Fertilizer Drill 9 Teeth - 18 Pipe का फ़ीचर उपर दिए गए विवरण से प्राप्त कर सकते है और इसी तरह की अन्य मशीनों की जानकारी प्राप्त करने के लिए www.bhartagro.in या फिर 09428035616, 09427733881 पर संपर्क कर सकते है|
                                
विवेक राय, कृषि जागरण

English Summary: Learn about seed less fertilizer drill machines Published on: 10 November 2018, 10:55 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News