1. Home
  2. ख़बरें

Petrol-Diesel Price Hike: 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें कितनी हुई बढ़ोतरी और क्या है? ताजा रेट..

Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश में गैस से लेकर काफी चीजें महंगी हो गई है. अभी तक लोग एलपीजी गैस के बढ़ते दामों से परेशान थे. इसी के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. आइए जानें आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या है? नए रेट..

KJ Staff
petrol pump2
4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम (Image Source-magnific)

मिडिल ईस्ट में बढ़ती लड़ाई का असर भारत के साथ अन्य देशों पर भी पड़ रहा है. ऐसे में लोगों को मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है. इसी के चलते पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह यानी आज नई दरें जारी करते हुए पेट्रोल के दाम में करीब ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की. नई कीमत लागू होते ही लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च के साथ मंहगाई पर पड़ने वाला है.

क्यों बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए देश में जिस तरह की स्थिति बनती जा रही थी. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों का बस लंबे समय से पेट्रोल और डीजल पर नुकसान झेलने की बात पर ही रोना था. तेल कंपनियों का यह दावा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन घरेलू बाजारों में तेल की कीमत स्थिर है. यानी की ऐसे में तेल कंपनियों को रोजाना करीब ₹1,000 करोड़ तक का नुकसान झेलना पड़ रहा था.

इसी दबाव के चलते आखिरकार तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रूड की तुलना में अभी भी घरेलू कीमतों में पूरी वृद्धि नहीं की गई है.

दिल्ली समेत कई शहरों में बढ़े रेट

आज दिल्ली सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. यानी की लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है, जो इस प्रकार है-

शहर

पेट्रोल कीमत(₹लीटर)

डीजल कीमत(₹लीटर)

दिल्ली

97.77

₹90.67

मुंबई

106.54

₹93.03

कोलकाता

108.41

₹94.76

चेन्नई

103.80

₹95.12

बेंगलुरु

105.92

₹91.98

हैदराबाद

110.50

₹98.73

 

petrol pump
(Image Source-AI generate)

क्या आगे बढ़ सकते हैं दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंचे स्तर पर बनी रहीं तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि सरकार फिलहाल महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

फिलहाल पेट्रोल-डीजल की इस बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में इसका असर पूरे बाजार पर देखने को मिल सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: latest Petrol Diesel Price Hike Today India Fuel Rates Increased by Rs3 Per Litre check other state latest rate Published on: 15 May 2026, 12:47 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News