1. Home
  2. ख़बरें

Khelo India Youth Games 2022: मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का आगाज, 13 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 6000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं.

निशा थापा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022

Khelo ka Mahakumb:  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का डंका बज चुका है. इसे खेलों का महाकुंभ माना जा रहा है. आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए स्मार्ट पार्क में पौधारोपण भी किया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर में किया जा रहा है. जिसके लिए खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022, 30 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चलने वाला है. गेम्स कुल 13 दिनों तक चलने वाले हैं. खेल महोत्सव के पहले दिन कुल  3 प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो और टेबल टेनिस शामिल हैं.

बता दें कि पूरे 13 दिनों तक चलने वाले इन गेम्स में 27 खेल खेले जाएंगे, जिसके लिए 9 शहरों के 23 गेम्स वेन्यू तैयार किए गए हैं. तो वहीं इस बार कुल 6 हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मुख्य अतिथि

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का भव्य रंगारंग शुभारंभ 30 जनवरी शाम 6 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में किया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीत प्रमाणिक यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021

बता दें कि बीते साल 2022 में खेलो इंडिय का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया गया था, जिसमें सबसे अधिक खेल कार्यक्रम हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किए गए थे. जिसमें सबसे अधिक हरियाणा ने कुल 137 पदक अपने नाम किए थे, जिसमें 52 स्वर्ण, 39 रजत औरर 46 कांस्य पदक शामिल हैं. तो वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र 125 पदक और 67 साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर रहा.

ये भी पढ़ेंः इस भारतीय खिलाड़ी की छपाक से कॉमनवेल्थ खेल में हड़कंप, मारता है शेर की दहाड़, जाते ही धो डाला!

अब देखना होगा कि इस बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कौन सा राज्य अव्वल रहकर सबसे अधिक पदक अपने नाम करता है.

English Summary: Khelo India Youth Games 2022: Khelo India Youth Games-2022 begins in Madhya Pradesh, program will run for 13 days Published on: 30 January 2023, 02:41 PM IST

Like this article?

Hey! I am निशा थापा . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News