1. Home
  2. ख़बरें

डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022: E-NAM पहल ने डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता

आज के इस समय में ई-नाम पोर्टल किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहा है. क्योंकि यह किसानों को डिजिटल मंडी, ऑनलाइन ट्रेडिंग व अन्य कई तरह के कार्य में मदद करता रहता है. इसी के चलते सरकार ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्लेटिनम अवार्ड से नवाजा है.

लोकेश निरवाल
E- Naam Portal ने जीता डिजिटल में पहला पुरस्कार
E- Naam Portal ने जीता डिजिटल में पहला पुरस्कार

Digital India: देश के किसानों की मदद के लिए भारत सरकार हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में जुटी रहती है. इसी क्रम में सरकार ने इस साल 2023 में राष्ट्रीय कृषि बाजार ( ई नाम पोर्टल) को बढ़ावा देने के लिए आगे आई है.

आपको बता दें कि इस पोर्टल की मदद से किसान अपने घर बैठे-बैठे सरलता से ऑनलाइन फसल को बेच सकते हैं. यह फसल वह अपनी इच्छा के मुताबिक किसी को भी बेच सकते हैं और वाजिब दाम प्राप्त कर सकते हैं.  देखा जाए तो ई-नाम 22 राज्यों और 3 संघ राज्य क्षेत्रों में 1260 एपीएमसी मंडियों को एक साथ लाने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. ताकि कृषि और बागवानी संबंधित किसानों को ऑनलाइन व्यापार की सुविधा सरलता से मिल सके.

वर्तमान समय में ई-नाम पोर्टल पर करीब 1.74 करोड़ से अधिक किसानों और 2.39 लाख व्यापारियों ने पंजीकृत किया है. आंकड़ों के मुताबिकई-नाम प्लेटफॉर्म पर लगभग 2.42 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 69 मिलियन मीट्रिक टन का कुल व्यापार अब तक दर्ज किया गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ई-नाम वर्तमान समय में बहुत ही अधिक लोकप्रिय बनता जा रहा है. इसी कड़ी में  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख पहल ई-नाम ने नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 में डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है. बता दें कि यह प्लेटिनम पुरस्कार  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईनाम की संयुक्त सचिवविपणन डॉ. एन विजयलक्ष्मी को सम्मानित रूप से प्रदान किया है. इस दौरान कई अधिकारी सहित राजनेता भी डिजिटल इंडिया पुरस्कार  के कार्यक्रम में शामिल रहे हैं.

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. एन. विजय लक्ष्मीसंयुक्त सचिवकृषि मंत्रालय को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकीरेलवे और संचार मंत्री और अन्य  गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 दिया गया. 

ये भी पढ़ेंः Insecticides (India) Limited ने फिक्की इंडिया केम अवार्ड्स 2022 में पुरस्कार जीते, मिला निर्यात में उत्कृष्टता के लिए मान्यता प्राप्त

Droupadi Murmu (द्रौपदी मुर्मू)
Droupadi Murmu (द्रौपदी मुर्मू)

डिजिटल नवाचारों का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक न्याय: राष्ट्रपति मुर्मु

डिजिटल इंडिया को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 का यह पुरस्कार भारत को एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज में बदलने की दिशा में पहला कदम हैंजिससे डिजिटल शासन प्रणाली के अंतर्गत लोगों की क्षमता का सही पता चलता है. इसके अलावा उन्होंने यह बताया कि सामाजिक न्याय डिजिटल नवाचारों का प्रमुख उद्देश्य भी होना चाहिए. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के डिजिटल परिवर्तन की कहानी नवाचारकार्यान्वयन और समावेश की कहानी को व्यक्त करता है.

English Summary: Digital India Awards 2022: E-NAM initiative wins first prize in digital citizen empowerment category Published on: 08 January 2023, 10:53 AM IST

Like this article?

Hey! I am लोकेश निरवाल . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News