1. Home
  2. ख़बरें

ठंड बढ़ने से मिलेगा फसलों को फायदा

जैसे-जैसे ठंड का मौसम शुरू होता जा रहा है वैसे ही किसानों के लिए भी चिंता बढ़ जाती है। इसके साथ ही पिछले सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसका फायदा रबी फसलों को सबसे ज्यादा हुआ है। दरअसल मध्य प्रदेश में इस बार रबी की फसलों में मावठा नहीं गिरने व तापमान में लंबे समय तक गरमाहट रहने से रबी फसलों की ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाई थी।

जैसे-जैसे ठंड का मौसम शुरू होता जा रहा है वैसे ही किसानों के लिए भी चिंता बढ़ जाती है। इसके साथ ही पिछले सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसका फायदा रबी फसलों को सबसे ज्यादा हुआ है। दरअसल मध्य प्रदेश में इस बार रबी की फसलों में मावठा नहीं गिरने व तापमान में लंबे समय तक गरमाहट रहने से रबी फसलों की ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाई थी। अब एक सप्ताह से रबी फसलों को तापमान गिर जाने से काफी लाभ होगा। वही फसलों के अच्छी ग्रोथ पर किसान खामन सिंह का कहना है कि इस बार फसल को बोवने के बाद भी अच्छी ठंड ना पड़ने के चलते और मावठा ठीक से नहीं पड़ने से फसल की ठईक से ग्रोथ नहीं हो पा रही थी।

फसलों में आई चमक

किसानों का कहना है कि तापमान के गिर जाने व ठंड के बढ़ जाने से खेतों में खड़ी फसलों में काफी चमक आ गई है। इस समय गेंहू की फसल में पानी ज्यादा चल रहा है। जबकि यूरिया की कमी के चलते किसानों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के किसानों का कहना है कि आने वाले समय में यदि ठंड में इजाफा हो जाता है तो फसल को इसका काफी अच्छा फायदा होगा।

और बढ़ेगी ठंड

दरअसल सर्दियों का मौसम आते ही जैसे-जैसे तापमान गिरता है रबी फसलों की पैदावार काफी ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद हो जाती है। इस पर मौसम विज्ञानी का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दियां और बढ़ सकती है। रबी फसलों के तहत प्रमुख फसलों में गेहूं, सरसों, चना, मटर, गन्ने आदि की फसलों को व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। किसानों का भी कहना है कि सर्दी हो जाने से फसलों में दाना काफी अच्छा पड़ता है।

किशन अग्रवाल, कृषि जागरण

English Summary: Cold gains benefit crops Published on: 21 November 2018, 02:31 PM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News