1. Home
  2. ख़बरें

रामेश्वर तेली ने E-SHRAM पोर्टल के प्रश्न पर दिया लिखित जवाब, बोले- यह देशभर के श्रमिकों का है राष्ट्रीय डेटाबेस

श्रम और रोजगार केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने ई-श्रम पोर्टल को लेकर राज्यसभा में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर देशभर के श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस है.

दिव्यांशु कुमार राव

दिल्ली: श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने गुरुवार को ई-श्रम पोर्टल को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यसभा में जवाब दिया. उन्होंने बताया कि सरकार ने देशभर के श्रमिकों के लिए 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था. इस राष्ट्रीय डेटाबेस ई-श्रम पोर्टल पर देशभर के असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण सभी राज्यों की ओर से उपलब्ध कराया गया था.

उन्होंने बताया कि पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना है. जिसमें निर्माण श्रमिक, गिग और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और इसी तरह के अन्य श्रमिक भी जुड़े हुए हैं.

ई-श्रम पोर्टल श्रमिक की आधार से संबंधित जानकारी (नाम, जन्म तिथि, लिंग, फोटो), व्यक्तिगत विवरण (वैवाहिक स्थिति, विकलांगता स्थिति आदि), संपर्क विवरण, पता जानकारी (वर्तमान, स्थायी) जैसी विभिन्न श्रेणियों में एक कार्यकर्ता के विवरण को कैप्चर करता है और यह श्रमिक के  व्यवसाय विवरण और बैंक की जानकारी देता है.

उन्होंने बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को ई-श्रम पोर्टल डेटा के माध्यम से डेटा एकीकरण और साझाकरण पर दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि ई-श्रम का सांख्यिकीय डेटा सार्वजनिक रूप से ई-श्रम डैशबोर्ड यानी https://eshram.gov.in/ पर उपलब्ध है.

English Summary: central minister Rameshwar Teli gave information in Rajya Sabha regarding the E Shram Portal Published on: 08 December 2022, 06:06 PM IST

Like this article?

Hey! I am दिव्यांशु कुमार राव. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News