1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए खुशखबरी! मखाने की खेती करें पाएं 75% तक की भारी सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Makhana Subsidy: आज के समय में किसान भाई ऐसी फसलों की खेती करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनकी बाजारों में अधिक डिमांड के साथ दाम भी अच्छे मिल जाते हैं, जिनमें मखाना की फसल इस समय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है और सरकार भी मखाना खेती करने पर 75% तक की भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है. आगे डिटेल में जानें योजना से जुड़ी पूरी जानकारी..

KJ Staff
makhana
मखाने की खेती करें पाएं 75% तक की भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

आज के समय में मखाना एक ऐसी फसल बन चुकी है, जिसकी मांग दुनियाभर में बड़े पैमाने पर लगातार बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए बिहार सरकार इस फसल की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को इसकी खेती करने के लिए प्रोत्सहित करने के साथ-साथ मखाना विकास योजना के तहत 75% तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. अगर आप भी इस योजना में शामिल होना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें. 

मखाना खेती पर कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

मखाना देश की ऐसी फसल है जिसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी करीब 80 से 90 फीसदी है. यानी की बिहार में इस सुपरफूड की पैदावार भारी मात्रा में की जाती है. ऐसे में अगर आप इस मुनाफे वाली फसल की पैदावार करते हैं, तो  मखाना विकास योजना के तहत 75% यानी की 72,750 रुपये प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.

बीज और प्रोसेसिंग मशीनों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप बिहार के मखाना किसान है और इस सरकारी योजना में आवेदन करते हैं तो स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 जैसी उन्नत किस्मों के बीज पर अधिकतम 225 रुपये प्रति किलो तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, इस कल्याणकारी सरकारी योजना के तहत किसानों को मखाना भूनने और पॉप कराने वाली मशीन यानी पॉपिंग मशीन पर भी 5 लाख रुपये तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.

कितने जिलों के किसानों को मिलेगा योजना का फायदा?

बिहार सरकार राज्य के किसानों को मखाना की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारी अनुदान भी प्रदान कर रही है. साथ ही सरकार  मखाना विकास योजना के तहत राज्य के इन जिलों के किसानों को सब्सिडी प्रदान करेंगी जिनमें हैं- मधुबनी, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, समस्तीपुर सहित कुल 16 जिलों के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

योजना के लिए क्या है पात्रता और कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले इस बात को अच्छे से जान लीजिए की कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है-

  • इस योजना में वह किसान भाई अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास 0.25 एकड़ यानी 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 5 एकड़ यानी 2 हेक्टेयर तक जमीन है. यानी इन किसानों को ही योजना में पात्र माना जाएगा.

  • इसके अलावा, आप इस योजना में इच्छुक है और आवेदन की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आप बिहार उद्यान निदेशालय की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Government Scheme offering Makhana Cultivation Subsidy 75 Percent Apply Online Published on: 14 September 2026, 12:39 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News