1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए खुशखबरी! राज्य सरकार सोलर क्रॉप ड्रायर पर दें रही ₹1.40 लाख की सहायता, ऐसे करें अप्लाई

Solar Crop Dryers Subsidy: अगर आप भी सब्जियों की खेती करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है उद्यान निदेशालय कम सेल्फ लाइफ वाली फसलों जैसे- टमाटर, मिर्च और प्याज को सुखाने के लिए 'सोलर क्रॉप ड्रायर' पर ₹1.40 लाख तक अनुदान देंगी. अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें...

KJ Staff
solar crop
बिहार सरकार सोलर क्रॉप ड्रायर पर दें रही ₹1.40 लाख की सहायता (Image Source-AI generate)

देश में कृषि हर किसान की जीने की जीविका बन चुकी है. ऐसे में सरकार भी किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं निकालती रहती है, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सकें. अभी हाल ही में बिहार सरकार किसानों को सेल्फ लाइफ वाली फसलों जिनमें टमाटर, मिर्च और प्याज आदि पर सुखाने के लिए 'सोलर क्रॉप ड्रायर' पर अनुदान देने का ऐलान किया है, जिससे किसानों को बाजार में उनकी फसल के अच्छे दाम मिल सकेंगे और किसानों की फसल खराब होने से भी बच सकेंगी.

सोलर क्रॉप ड्रायर कैसे लाभकारी है?

देश के अधिकतर किसान सब्जियों की खेती करते हैं, लेकिन उनके सामने यह समस्या आती है कि ये सेल्फ लाइफ फसले ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रह पाती जल्दी खराब हो जाती है और जिस कारण किसानों को तगड़ा नुकसान हो जाता है. किसानों को बाजार में उनकी फसलों के अच्छे दाम नही मिल पाते फसल जल्दी खराब हो जाती है. ऐसे में बिहार सरकार की सोलर क्रॉप ड्रायर पर अनुदान देने की घोषणा किसानों के लिए सोने पर सुहागा है, जिससे किसानों की फसलों को खराब होने से बचाया जा सकेंगा.

बिहार सरकार की बड़ी पहल

बिहार सरकार ने राज्य के किसानों के लिए बड़ी पहल शुरु की है और इसकी जानकारी उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर है, जिसमें यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोलर क्रॉप ड्रायर की मदद से किसान टमाटर, मिर्च, प्याज जैसी फसलों को सुरक्षित रूप से सुखा सकते हैं.

इसके अलावा, सरकार इस योजना के तहत किसानों को ₹1,40,000 तक का अनुदान सब्सिडी भी दे रही है, जिससे छोटे और मध्यम किसान भी इस आधुनिक तकनीक को अपना सकें.

किन फसलों के लिए है सोलर क्रॉप ड्रायर उपयोगी?

सोलर क्रॉप ड्रायर बहुउपयोगी मशीन है, जिसका इस्तेमाल किसान कई तरह की फसलों के लिए कर सकते हैं जैसे-

  • टमाटर

  • मिर्च

  • प्याज

  • फूल गोभी

  • पत्ता गोभी

  • करेला

  • अंजीर

  • हल्दी

  • मशरूम

इन फसलों की खास बात यह है कि इन फसलों को सुखाकर किसान ऑफ-सीजन में भी इन फसलों से अच्छे दाम पा सकते हैं.

सोलर क्रॉप ड्रायर के प्रमुख फायदे

  • किसानों को नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग, बिजली या डीजल पर निर्भरता कम होगी.

  • इसके अलावा, ऊर्जा की बचत कम होगी और कम लागत में अधिक लाभ होगा.

  • किसानों को शेल्फ लाइफ में इजाफा, उत्पाद लंबे समय तक खराब नहीं होगा और किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा.

  • सोलर क्रॉप ड्रायर की मदद से फसल का रंग और गुणवत्ता सुरक्षित रहेगी.

  • किसान भाइयों को बेहतर गुणवत्ता से बाजार में ऊंचे दाम मिलेंगे.

 कैसे करें आवेदन? जानिए पूरी प्रक्रिया

  1. सबसे पहले किसान भाई उद्यान निदेशालय, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (https://horticulture.bihar.gov.in/) (https://horticulture.bihar.gov.in/) पर जाएं.

  2. उसके बाद विभागीय पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करें.

  3. फिर रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ऑनलाइन आवेदन करें.

  4. उसके बाद आवेदन सबमिट करने के बाद उसे उद्यानिकी विभाग द्वारा जांच के लिए भेजा जाएगा.

  5. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ₹1,40,000 तक की सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

जरूरी दस्तावेज क्या होंगे?

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी

  • मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • अन्य विभागीय दस्तावेज (यदि मांगे जाएं)

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar government providing subsidy of Rs 1.40 lakh on solar crop dryers here how to apply Published on: 03 February 2026, 03:30 PM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News