1. Home
  2. ख़बरें

President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू व यशवंत सिन्हा के अलावा ये धुरंदर भी हैं उम्मीदवार, पढ़िए पूरी खबर

देश में बीते कई दिनों से राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा का हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चुनाव की रेस में और भी कई सारे धुरंदरों का नाम शामिल है.

अनामिका प्रीतम
presidential election
presidential election

देश के सबसे बड़े पद यानी राष्ट्रपति का चुनाव अगले महीने 18 जुलाई को होने जा रहा है. इस चुनाव के परीणाम 21 जुलाई को आएंगे. अभी इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इस चुनाव के लिए सबसे बड़ा नाम जो अभी तक उभर कर सामने आया है वो द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा का हैं. हालांकि, इनके अलावा भी कई धुरंदरों ने इस चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किया है.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 56 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

जहां द्रौपदी मुर्मु ने सत्ताधारी एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में नामांकन दर्ज किया है, तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष की तरफ से इस चुनाव में खड़े हैं. अब तक राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा समेत कुल 56 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

मुर्मू और यशवंत के अलावा ये हैं बड़े नाम

राष्ट्रपति चुनाव के कुल 56 उम्मीदवारों में से एक नाम पद्मराजन का भी है, इनके नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन सबसे रोचक बात ये भी है कि इन्होंने चुनाव हारने में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है. जी हां पद्मराजन ने अबतक कुल 231 चुनाव लड़े हैं ,लेकिन इन्होंने अब तक किसी भी चुनाव में जीत दर्ज नहीं की हैं.

ये भी पढ़ें- President of India: द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार, जो रह चुकी हैं झारखंड की गवर्नर

राष्ट्रपति के लिए नामांकन करने की रेस में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर दया शंकर अग्रवाल का भी नाम है. इसके अलावा अशोक कुमार ढींगरा का नाम भी शामिल है. वहीं, अशोक कुमार ढींगरा सेना और सशस्त्र बलों के कल्याण के बारे में बोलने के लिए जाने जाते हैं.

English Summary: Apart from Draupadi Murmu-Yashwant Sinha, these 56 candidates for presidential election Published on: 28 June 2022, 06:23 PM IST

Like this article?

Hey! I am अनामिका प्रीतम . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News