1. Home
  2. मशीनरी

Top 5 Mini Tractors: छोटे किसानों के लिए 5 सबसे दमदार मिनी ट्रैक्टर, जो बदलेंगे खेती का तरीका

भारत में मिनी ट्रैक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए यहां टॉप 5 पावरफुल मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी दी गई है. ये ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिए किफायती, मजबूत और भरोसेमंद हैं. जानिए इनके फीचर्स, इंजन क्षमता, वजन उठाने की ताकत, कीमत और वारंटी.

मोहित नागर
Compact tractors for farming
Mini Tractors: छोटे किसानों के लिए 5 सबसे दमदार मिनी ट्रैक्टर (सांकेतिक तस्वीर)

Best Mini Tractors For Farming: खेती-किसानी के लिए आज के दौर में ट्रैक्टर एक जरूरी मशीन बन गई है. खासकर छोटे किसानों के लिए मिनी ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि ये सस्ते, मजबूत और कम जगह में आसानी से काम करने वाले होते हैं. अगर आप भी अपनी छोटी जोत के लिए एक भरोसेमंद और पॉवरफुल मिनी ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको भारत में मौजूद टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपने शानदार फीचर्स, ताकतवर इंजन और किफायती दाम के चलते किसानों की पहली पसंद बन चुके हैं.

1. महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD ट्रैक्टर

महिंद्रा का यह मिनी ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसमें 2048 सीसी का 3-सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड DI इंजन मिलता है, जो 36 हॉर्सपावर की ताकत देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • PTO पावर: 30 HP
  • आरपीएम: 2600
  • वजन उठाने की क्षमता: 900 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स
  • टायर: फ्रंट 00x16, रियर 12.4x24
  • ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
  • कीमत: 90 लाख से 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 2 साल

2. जॉन डियर 3036E 4WD ट्रैक्टर

जॉन डियर ब्रांड किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसका यह मिनी ट्रैक्टर भी शानदार प्रदर्शन करता है. इसमें 3 सिलेंडर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है जो 35 HP की पावर देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • PTO पावर: 31 HP
  • आरपीएम: 2800
  • वजन उठाने की क्षमता: 910 किलो
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स (सिंक रिवर्सर)
  • टायर: फ्रंट 8x16, रियर 4x24.4
  • ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
  • कीमत: 8 लाख से 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 5 साल

3. कुबोटा L3408 4WD ट्रैक्टर

जापानी तकनीक से बना यह कुबोटा ट्रैक्टर छोटे खेतों में काम करने के लिए आदर्श है. इसमें 1647 सीसी का 3 सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है.

मुख्य विशेषताएं:

  • हॉर्स पावर : 34 HP
  • PTO पावर: 30 HP
  • आरपीएम: 2700
  • वजन उठाने की क्षमता: 906 किलो
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
  • टायर: फ्रंट 00x16, रियर 12.4x24
  • कीमत: 45 लाख से 7.48 रुपए लाख (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 5 साल

4. वीएसटी शक्ति 932 DI 4WD ट्रैक्टर

वीएसटी शक्ति 932 DI 4WD ट्रैक्टर अपने साइज में छोटा लेकिन ताकतवर है. इसमें 1758 सीसी का 4 सिलेंडर इंजन है जो 30 HP की पावर देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • PTO पावर: 25 HP
  • आरपीएम: 2400
  • वजन उठाने की क्षमता: 1250 किलो
  • गियरबॉक्स: 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • टायर: फ्रंट 0x12, रियर 9.5x20
  • ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक
  • कीमत: 4 लाख से 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 5 साल

5. महिंद्रा जीवो 305 DI 4WD ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 305 DI 4WD ट्रैक्टर खासतौर पर छोटे किसानों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 2 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 30 HP की ताकत देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • PTO पावर: 24 HP
  • आरपीएम: 2500
  • वजन उठाने की क्षमता: 750 किलोग्राम
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
  • रियर टायर साइज: 82 mm x 609.6 mm
  • ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
  • कीमत: 8 लाख से 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)
  • वारंटी: 2 साल
English Summary: India top 5 mini tractors for small farming good profitable tractor Published on: 20 May 2025, 03:32 PM IST

Like this article?

Hey! I am मोहित नागर. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News