1. Home
  2. पशुपालन

कौन-सी मुर्गी देती है सबसे ज्यादा अंडे? पोल्ट्री फार्म खोलने से पहले जान लें इन नस्लों की खासियत

Poultry Farming: अगर आप खेती करने के साथ-साथ करोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, जो कम लागत में तगड़ा मुनाफा दिला सकें. ऐसे में मुर्गी पालन आपके लिए एक उचित विकल्प साबित हो सकता है. इस बिजनेस की शुरुआत से इनकम में भी बड़ा इजाफा हो सकता है. आइए जानें किस नस्ल की मुर्गी पालन से होगा तगड़ा मुनाफा..

KJ Staff
KJ Staff
poultry farm
पोल्ट्री फार्म खोलने से पहले जान लें इन नस्लों की खासियत (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसान सिर्फ खेती करने तक ही सीमित नहीं रह गए है. वह छोटे-छोटे बिजनेस से जुड़ बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे में कुछ किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि किस करोबार की शुरुआत उनके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है. ऐसे में पोल्ट्री फार्म एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी शुरुआत किसान एक छोटे कमरे से भी कर सकते हैं और बाजारों में मुर्गी और उसकी बढ़ती हुई मांग को देखकर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं.

आइए आगे जानें मुर्गियों की इन 3 नस्लों के बारें में विस्तारपूर्वक-

व्हाइट लेगहॉर्न

व्हाइट लेगहॉर्न को ज्यादा अंडे देने वाली प्रमुख नस्ल में से एक माना जाता है. अगर आप मुर्गी पालन कर  अंडों का उत्पादन करने का सोच रहे हैं, तो यह नस्ल आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. अगर किसान भाई इस मुर्गी की उचित देखभाल करते हैं, तो वह इस नस्ल से सालभर में लगभग 280 से 320 अंडे प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बेहतर प्रबंधन वाली कुछ कमर्शियल लाइनों में उत्पादन इससे अधिक भी हो सकता है. यानी की कुल मिलाकर किसान इस नस्ल से तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं.

रोड आइलैंड रेड

रोड आइलैंड रेड मुर्गी की नस्ल का पालन कर किसान डबल मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि इस नस्ल को अंडे और मांस दोनों के लिए उचित माना जाता है. जो किसान अंडा उत्पादन के साथ मांस उत्पादन की संभावना भी रखना चाहते हैं, वे रोड आइलैंड रेड नस्ल पर विचार कर सकते हैं. यह अमेरिका में विकसित की गई नस्ल है और अपने लाल-भूरे पंखों तथा अपेक्षाकृत मजबूत शरीर के लिए जानी जाती है. रोड आइलैंड रेड मुर्गियां आमतौर पर सालभर में लगभग 200 से 250 अंडे दे सकती हैं. इनका उत्पादन नस्ल की लाइन, पालन व्यवस्था और पोषण के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. व्हाइट लेगहॉर्न की तुलना में इनका शरीर भारी होता है, इसलिए इन्हें अंडे और मांस दोनों उद्देश्यों के लिए पाला जा सकता है.

ब्लैक ऑस्ट्रालॉर्प

किसानों के अगर अंडे का व्यवसाय शुरु करने की सोच रहे हैं, तो ब्लैक ऑस्ट्रालॉर्प मुर्गी की नस्ल उनके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. साथ ही बता दें कि मुर्गी के यह नस्ल दुनिया भर में लोकप्रिय है. इसलिए इस नस्ल की मांग बाजारों में बड़े पैमाने पर है. किसान इस नस्ल का चुनाव कर इससे उचित आहार, साफ-सफाई और बेहतर देखभाल मिलने पर एक ब्लैक ऑस्ट्रालॉर्प मुर्गी से सालाना लगभग 250 से 300 अंडे प्राप्त कर अच्छी इनकम अर्जित कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: High Egg Producing Hen Breeds for Commercial Poultry Farming Published on: 14 October 2026, 11:59 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News