1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan Yojana: खाते में आएंगे ₹2,000 या अटकेगी किस्त? जल्द चेक करें पेमेंट स्टेटस

PM Kisan Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान परिवारों को मिल रहा है. अब तक सरकार इस कल्याणकारी योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. ऐसे में लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है योजना की 24वीं किस्त का जिसका जारी होने का समय नजदीक है. चलिए आगे इस लेख में जानें कब मिलेगी ये सौगत..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के किसानों की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इस स्कीम के जरिए किसानों के खातों में सालाना 6 हजार रुपये की मदद भेजी जाती है 2 हजार रुपये के रुप में चार किस्तों में अब तक लाभार्थियों को 23 किस्त का लाभ मिल चुका है. ऐसे में किसानों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब सरकार ये किस्त जारी करेंगी. आइए आगे जानें कब मिलेगा 24वीं किस्त का पैसा.

किन किसानों को मिलेगा 24वीं किस्त का पैसा?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत सरकार ने उन किसानों के लिए की थीं जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं. साथ ही इस सरकारी योजना के तहत किसानों को काफी मदद मिल रही है और उनकी खेती की लागत में कमी आ रही है और साथ ही मुनाफे की संभावनाएं बढ़ रही है.

इसके अलावा, इस सरकारी योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके नाम खेती की योग्य जमीन है और जिन लाभार्थियों ने आधार कार्ड, बैंक खाता लिंक और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा किया हुआ है.

24वीं किस्त पाने के लिए ये काम तुरंत करें

अगर आप यह चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खातों में आए तो जल्द ही इन कामों को पूरा कर लें-

  • e-KYC प्रक्रिया- योजना का लाभ ऐसे कई किसान उठा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक इस काम को पूरा नहीं कराया है. ऐसे में अगर आप भी इन्हीं में से एक है, तो इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने नजदीकी नजदीकी CSC केंद्र से बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कर सकते हैं.

  • आधार-बैंक सीडिंग- पीएम किसान योजना में ऐसे कुछ लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है. आपको बता दें कि योजना की किस्त पाने के लिए डीबीटी (DBT) सुविधा एक्टिव होना बेहद ही जरुरी है.

  • भू-लेख सत्यापन- अगर आप इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो पोर्टल पर आपकी जमीन के कागजात का सत्यापन पूरा होना चाहिए.

कैसे चेक करें किस्त का पेमेंट स्टेटस?

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि कैसे वह अपने किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करें. आप इस आसान तरीके से चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस-

  • सबसे पहले लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • इसके बाद होमपेज पर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें.

  • इस प्रक्रिया के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना ना भूलें.

  • अब आपके सामने आपकी पात्रता, e-KYC स्टेटस, बैंक खाता विवरण, UTR नंबर, पेमेंट मोड और खाते में पैसा जमा होने की तारीख जैसी पूरी जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाएंगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana 2000 Installment Status How to Check Payment Online PM Kisan Update Published on: 06 October 2026, 12:48 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News