1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

पीएम किसान की 24वीं किस्त और गांव की पूरी लिस्ट कैसे चेक करें? यहां जानें..

PM Kisan: किसान भाइयों के बीच पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. हर किसान को योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है,लेकिन क्या सरकार ने जिस तारीख की आधिकारिक घोषणा की है? क्या आपके खाते में अगली किस्त आएगी? पूरी जानकारी यहां जानें…

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. सरकार ने योजना की 24वीं किस्त को जारी करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में किसानों की टेंशन थोड़ी कम हो गई है, क्योंकि योजना से जुड़े लाभार्थियों को बस यह डर था. सरकार अगर किस्त का पैसा देर से खातों में भेजती है, तो खेती की लागत अधिक होगी और मुनाफे की संभावना घट जाएंगी. आइए आगे इस लेख में जानें किस्त पाने के लिए कौन-से काम जरुरी है विस्तारपूर्वक.

हर साल कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

पीएम किसान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने इस उद्देश्य के साथ की थी, ताकि इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाकर किसान अपनी खेती की लागत में कमी कर सकें और अधिक मुनाफा कमाएं. इसलिए सरकार किसानों को हर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

किस्त पानें के लिए ये काम करना जरुरी

अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना योजना में पात्र होने के बावजूद आपकी किस्त किसी तकनीकी या रिकॉर्ड संबंधी समस्या के कारण न अटके, तो अपना ई-केवाईसी स्टेटस जरूर जांच लें. इसके लिए आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलिए.

  • वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

  • अगर रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जाता है, तो उसे दर्ज करें. जरूरत के अनुसार कैप्चा या ओटीपी से सत्यापन पूरा करें और अपने स्टेटस में ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी देखें.

  • अगर ई-केवाईसी अधूरी है, तो पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक विकल्पों से इसे पूरा करें. जरूरत पड़ने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी CSC  की मदद भी ले सकते हैं. साथ ही ध्यान रखें, अपना ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें.

अपने गांव की पूरी लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें?

देश के करोड़ों किसानों के मन में यह सवाल जरुर आता है कि आखिर अपने गांव की पीएम किसान लाभार्थी सूची कैसे देखें? तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं इस प्रकार-

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाइए.

  • अब यहां ‘Beneficiary List’ यानी लाभार्थी सूची का विकल्प चुनिए.

  • इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे. इनमें सबसे पहले अपना राज्य चुनें. फिर अपना जिला, उप-जिला यानी तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें.

  • सभी जानकारियां भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक कर दीजिए.

  • अब आपके सामने आपके चुने हुए गांव की लाभार्थी सूची खुल जाएगी. इसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि सूची में किन किसानों के नाम दर्ज हैं.

अगली किस्त से पहले इन तीन जरूरी बातों का जरुर रखिए ध्यान

  • पहली, अपना ई-केवाईसी स्टेटस जरूर जांचें.

  • दूसरी, गांव की लाभार्थी सूची में अपना नाम और संबंधित जानकारी देखें.

  • और तीसरी, बैंक खाते, आधार या अन्य जरूरी विवरणों में कोई गड़बड़ी है, तो उसे आधिकारिक माध्यम से ठीक करवाएं.

  • याद रखिए, लाभार्थी सूची में नाम होना अगली किस्त मिलने की गारंटी नहीं है. भुगतान के लिए योजना की पात्रता और आपके रिकॉर्ड की स्थिति भी मायने रखती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Status Check Village Wise Beneficiary List Published on: 27 October 2026, 12:48 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News