1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM KISAN SCHEME: सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की नई लिस्ट जारी, आसानी से चेक करें अपना नाम

पीएम किसान योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की नई लिस्ट सरकार के द्वारा जारी की गई है. इसमें पूरे राज्यों के अनुसार लाभार्थियों के नाम दिए गए हैं आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं.

आदित्य शर्मा
आदित्य शर्मा

पीएम किसान योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की नई लिस्ट सरकार के द्वारा जारी की गई है. इसमें पूरे राज्यों के अनुसार लाभार्थियों के नाम दिए गए हैं आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं.

मोदी सरकार के द्वारा किसानों के लिए लागू की गई योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. इस योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा किसानों को नगद राशि के द्वारा मदद करना है. इस योजना का लाभ कई राज्यों के किसान बड़ी संख्या में उठा रहे हैं.  इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश से किया गया था और आज इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा यहीं के किसान उठा रहे हैं. इस योजना का लाभ सभी भाजपा औऱ गैर-भाजपा राज्यों की सरकारें किसानों को दिलाने के लिए होड़ लगा रही हैं. वहीं पश्चिम बंगाल सरकार इस योजना का लाभ दिलाने में सबसे पीछे है. सबसे ज्यादा लाभ दिलाने वाले राज्यों में यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु सबसे ऊपर हैं. सरकार के आंकडों की मानें तो 8 जून तक इस योजना का लाभ 9 करोड़ 83 लाख किसानों को दिया जा चुका है.

इस लेख में नीचे राज्यों के अनुसार लाभ पाने वाले किसानों की पूरी संख्या के बारे में जानकारी दी गई है.

राज्य                                  लाभ पाने वाले किसानों की संख्या

उत्तर प्रदेश                                 22603619

मध्य प्रदेश                                 7152643

हरियाणा                                   1678267

असम                                      3111250

गुजरात                                     5329394

उत्तराखंड                                  779154

बिहार                                      6677343

हिमाचल प्रदेश                             893197

कर्नाटक                                    5138119

छत्तीसगढ़                                  2427910

केरल                                      3067712

राजस्थान                                   6463353

महाराष्ट्र                                    9964421

पंजाब                                      2342427

ओडिशा                                    3694751

तमिलनाडु                                  4049364

तेलंगाना                                    3659658

झारखंड                                    1747745

लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया

सरकार के द्वारा सभी लाभार्थियों की पूरी सूची पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपलोड की गई है. वेबसाइट के लिंक पर जाने के बाद 'फार्मर कार्नर' ऑपशन पर जाएं और आधार या मोबाइल नंबर के माध्यम से आप चेक कर सकते हैं कि आपको पैसा मिला है या नहीं. अगर आपका आधार नंबर किसी वजह से गलत हो गया है तो इसकी भी जानकारी यहां इसमें आपको मिल जाएगी. इस वेबसाइट में सरकार के सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड कर दी गई है. इसके साथ ही आप किसान आधार संख्या/ बैंक खाता/ मोबाइल नंबर के जरिए अपने आवेदन की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

लिस्ट को ऑनलाइन देखने का तरीका

सबसे पहले pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जाएं. उसके बाद होम पेज पर बने मेन्यू बार के जरिए ‘फॉर्मर कॉर्नर’ पर जाएं. इसके बाद लिंक के अंदर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें. इसके आगे आपको राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करना होगा. इसके बाद आप आसानी से Get Report पर कल्कि करके पूरी लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं.

English Summary: New list of PM Kisan Scheme uploaded by the government, farmers can check their names easily Published on: 11 June 2020, 02:27 IST

Like this article?

Hey! I am आदित्य शर्मा. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News