1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों की बल्ले-बल्ले! 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगी 40% से 80% तक सब्सिडी की छूट

Agricultural Machinery Subsidy: देश के किसान भाई बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और ऐसे में कई छोटे किसानों विभिन्न तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जैसे कृषि यंत्र इन उपकरणों की खरीद करने के लिए किसानों को बेहद ही मशक्कत करनी पड़ती है. इसी के चलते बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि सरकार 60 तरह के कृषि यंत्र पर भारी अनुदान प्रदान कर रही है…

KJ Staff
KJ Staff
bihar
86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगी 40% से 80% तक सब्सिडी की मदद (Image Source-AI generate)

बिहार सरकार राज्य के किसानों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है, जिसका लाभ लाखों किसान भाइयों को मिल रहा है. अभी हाल ही में बिहार सरकार जमुई जिले में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को भारी अनुदान प्रदान कर रही है और साथ ही आपको बता दें कि योजना में कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए जिले के 2,057 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. अगर आप भी इस सरकारी अनुदान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें.

किन कृषि यंत्रों के लिए नहीं मिले पर्याप्त आवेदन?

जब कभी भी सरकार कृषि यंत्र पर सब्सिडी प्रदान करती है, तो किसान भाइयों के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है. वहीं, इस बार बिहार के जमुई जिले में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों में बेहद ही कम उत्साह देखने को मिला. यानी की कई तरह के कृषि उपकरणों पर बेहद ही कम आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें यह उपकरण सुपर सीडर, जीरो टिलेज मशीन, वेट दाल मिल, सोलर पैडी थ्रेसर, सीड ड्रिल और रोटरी डिस्क हैरो जैसे उपकरण शामिल हैं.

मुख्यालय स्तर पर होगी लॉटरी, फिर मिलेगा परमिट

इस बार कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसानों का चयन मुख्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. पहले की तरह जिले में ही चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी. यही वजह है कि आवेदन करने वाले किसान अब लॉटरी के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे लॉटरी में जिन किसानों का चयन होगा, उन्हें संबंधित कृषि यंत्र की खरीद के लिए परमिट जारी किया जाएगा. इस परमिट के आधार पर किसान अपनी पसंद के पंजीकृत कृषि यंत्र विक्रेता से मशीन खरीद सकेंगे.

परमिट के बाद कैसे मिलेगी सब्सिडी?

कृषि यंत्र खरीदने के लिए चयनित किसानों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा. लॉटरी में नाम आने के बाद किसान को परमिट मिलेगा. इसके बाद वह संबंधित कृषि यंत्र की खरीद कर सकेगा और मशीन खरीदने के बाद कृषि विभाग के कृषि समन्वयक द्वारा उसका सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने और जरूरी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद अनुदान की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेज दी जाएगी.

कैसे करें योजना में आवेदन?

बिहार सरकार की यह सरकारी योजना जमुई जिले के किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकती है. यानी की किसान इस योजना के तहत कम कीमत में कृषि यंत्र की खरीद कर सकते हैं और खेती का घंटों का काम मिनटों में खत्म कर सकते हैं. ऐसे में इस योजना में आवेदन करने के लिए बिहार सरकार के आधिकारिक OFMAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Jamui Farmers Agricultural Machinery Subsidy up to 80 Percent Published on: 03 November 2026, 05:15 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News