1. Home
  2. खेती-बाड़ी

आमदनी का नया जरिया! सिर्फ 3 माह में गेंदा देगा बढ़िया कमाई, जानें कैसे?

Marigold Cultivation: देश में गेंदा फूल की खेती कई राज्यों में बड़े पैमाने पर की जाती है, और इस फूल की खेती कर किसान अच्छी आय अर्जित कर लेते हैं। इस व्यवसाय से किसान अच्छा लाभ कमा रहे हैं।

KJ Staff
marigold farming
3 माह में गेंदा देगा बढ़िया कमाई (Image Source - AI generate)

देश में खेती एक बड़ा व्यवसाय बन चुका है, जिससे लाखों किसान बढ़िया आमदनी कर रहे हैं। इसकी वजह है नई तकनीकों का आना, जिससे खेती ने रफ्तार पकड़ ली है।वही कुछ किसान परंपरागत फसलों की खेती छोड़ फूल की खेती कर रहे हैं। बता दें कि गेंदा की फसल किसानों को कम समय में अच्छी उपज और अधिक मुनाफा दिला सकती है। जैसा कि आप जानते ही हैं, इस फूल की मांग बाजारों में 12 महीने बनी रहती है, जिससे किसान अच्छी आमदनी कर लेते हैं।

कैसे करें खेती?

इस फूल की खेती करना किसानों के बाएं हाथ का काम है। सबसे पहले किसान इस फूल के बीजों की तैयारी नर्सरी में करें और उसके बाद अपने खेतों की अच्छे से जुताई कर लें ताकि मिट्टी समतल हो जाए। इसके बाद पौधों की रोपाई करें। साथ ही यह ध्यान रखें कि इस फूल की रोपाई के बाद उसी समय सिंचाई करनी होती है। उसके बाद पौधे निकल आते हैं और करीब 55 से 60 दिनों के भीतर फूल निकलना शुरू हो जाते हैं। किसान रोजाना इन फूलों को तोड़कर बाजारों में बेच सकते हैं।

कितना होगा किसानों को मुनाफा

गेंदा फूल खास तौर पर मंदिरों, पूजा-पाठ में उपयोग किए जाते हैं और आजकल इन फूलों की इतनी मांग है कि शादियों में भी सजावट के लिए मार्केट में इनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि किसान इन फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। इस खेती की खासियत है –

  • गेंदा फूल की फसल दो से तीन महीने में ही तैयार हो जाती है।

  • इस फूल की खेती में अधिक खाद या महंगी मशीनरी की जरूरत नहीं होती, जिससे यह फसल किसानों के लिए मुनाफे का विकल्प बन गई है।

  • किसान अगर इस फसल की खेती करते हैं, तो वे लगभग प्रति कट्ठा 14,000 रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।

किन राज्यों में करें इस फूल की खेती?

भारत के कई राज्यों में इस फूल की खेती की जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में गेंदा की लगभग 50 प्रजातियां पाई जाती हैं। अगर किसान इस फसल की खेती करना चाहते हैं, तो उन्हें यह फसल 15 से 29 डिग्री सेल्सियस तापमान में करनी चाहिए। अब जानें किन राज्यों के किसान इस फसल की खेती कर सकते हैं-

  • उत्तर प्रदेश

  • पश्चिम बंगाल

  • आंध्र प्रदेश

  • कर्नाटक

  • तमिलनाडु

  • महाराष्ट्र

  • हरियाणा

  • उत्तराखंड

English Summary: Marigold cultivation will generate good income for farmers in just 3 months Published on: 06 November 2025, 09:40 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News