1. Home
  2. खेती-बाड़ी

कम लागत में ज्यादा मुनाफा! मई में उगाएं ये टॉप 3 सब्जियां, करें मोटी कमाई..

Top 3 Vegetables: किसानों के लिए गर्मी का मौसम चुनौतियां लेकर आता है. इस मौसम में फसलों का अच्छे से ख्याल रखना पड़ता है. अगर इस मौसम में किसान इन टॉप 3 सब्जी की खेती करते हैं, तो कम समय में अच्छा उत्पादन हासिल कर तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं.

KJ Staff
veg
मई में उगाएं ये टॉप 3 सब्जियां, करें मोटी कमाई (Image Source-AI generate)

गर्मी के मौसम में जहां तापमान किसानों के लिए चुनौती बनता है, वहीं कुछ खास सब्जियों के लिए यह गर्म मौसम बेहद ही फायदेमंद साबित होता है. खासकर किसान भाइयों के लिए मई का महीना महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में कुछ ऐसी सब्जियों की फसलें होती है, जो जल्द ही तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को बाजारों में अच्छी कीमत मिल जाती है.

वहीं, अगर किसान मई के महीने में खीरा, लौकी, तोरई की खेती करते हैं, तो यह फसल इस मौसम में तेजी से बढ़ती है, जिससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

खीरा(Cucumber)

खीरे की खेती मई में सबसे अधिक लाभकारी मानी जाती है. साथ ही इसमें विटामिन K, विटामिन C, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और सिलिका पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं. ऐसे में किसान अगर इस फसल की खेती करते हैं, तो 45 से 55 दिनों में उत्पादन पाकर किसान जल्दी बाजार में अपनी उपज बेच सकते हैं. गर्मियों में खीरे की मांग काफी अधिक रहती है, जिससे इसके अच्छे दाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है, यदि किसान ट्रेलिस (जाल) पद्धति का उपयोग करें, तो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बेहतर हो सकती है. इससे फल साफ-सुथरे और सीधे विकसित होते हैं, जो बाजार में अधिक पसंद किए जाते हैं.

cucumber
(Image Source-AI generate)

लौकी(Bottle gourd)

लौकी की खेती किसानों के लिए एक सुरक्षित और लाभदायक विकल्प है. यह फसल 55 से 65 दिनों में तैयार होती है और लंबे समय तक उत्पादन देती रहती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन बेलों को सहारा देना और नियमित सिंचाई करना जरूरी होता है. लौकी की मांग गांव से लेकर शहरों तक बनी रहती है, जिससे किसानों को लगातार आमदनी मिलती है.

bottel gourd
(Image Source-AI generate)

तोरई(Ridge gourd)

तोरई की खेती भी मई के महीने में बेहद फायदेमंद होती है साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज को रोकता है. इसके अलावा, इसमें आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं. इसलिए इस सब्जी की बाजारों में मांग बनी रहती है. 

किसान अगर फसल की खेती करते हैं, तो लगभग 45 से 50 दिनों में अच्छी पैदावार पा सकते हैं. साथ ही नियमित तुड़ाई करने से इसकी उत्पादन क्षमता और बढ़ जाती है. 

ridge gourd
(Image Source-AI generate)

तकनीक अपनाएं, मुनाफा बढ़ाएं

किसानों के लिए केवल फसल का चयन ही नहीं, बल्कि सही तकनीक अपनाना भी उतना ही जरूरी है. ऐसे में अगर किसान भाई ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग और उन्नत बीजों का उपयोग करके किसान पानी की बचत के साथ-साथ उत्पादन भी बढ़ा सकते हैं.

इसके अलावा, समय पर बुवाई, उचित खाद प्रबंधन और रोग नियंत्रण से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Low cost High Profit Top 3 Vegetables to Grow in may for farmers profit Published on: 28 April 2026, 06:15 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News