1. Home
  2. कंपनी समाचार

लाख की खेती से लाखों का लाभ

कई बार आपदाओं का कहर झेल चुके किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि कौन सी फसलों का सहारा लिया जाये कि लाभ सम्भव हो सके।

कई बार आपदाओं का कहर झेल चुके किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि कौन सी फसलों का सहारा लिया जाये कि लाभ सम्भव हो सके। परन्तु महाराष्ट्र में सताना स्थित 87 वर्ष पुरानी कम्पनी ए.के. एग्रो ने किसानों को लाख की खेती से लाखों का फायदा होने की बात बताई है। कम्पनी के कुमाल भालेराव ने बताया कि लाख की खेती से किसानों को लाखों का फायदा होना स्वाभाविक है।

इसमें अधिक लागत नही आती। लाख का एक पौधा मात्र 30 रूपए में मिलता है जिसमें 1 लाख कीड़े रहते है। इसकी खेती कुशुम, बेर, पलास में की जाती है लेकिन सेमिया लता पौधा इसके उत्पादन के लिए सबसे अच्छा होता है। पौधें में 21 दिन तक लाख कीड़ा बॉधना आवाश्यक होता है क्योंकि कीड़ों के शरीर से वैक्स निकलता है। जो 6 माह में लाख का रूप ले लेता है। पौधें लगाते समय दो पौधें के बीच 2 फिट का अंतर होना जरूरी होता है। लाख की खेती के लिए दिसंबर, जनवरी, जून,  जुलाई का महीना उपयुक्त होता है।

English Summary: Millions of millions of farming benefits Published on: 30 August 2017, 04:11 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News